'बूढ़ी हो गई', बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं गोविंदा की भांजी, तुरंत गिरे फॉलोअर्स

7 April 2026

 (Photo: Instagram @artisingh5)

ट्रोल हुईं आरती

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बाद लैविश लाइफ जी रही हैं. 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

आरती अक्सर पति संग वेकेशन एन्जॉय करती नजर आती हैं. आरती ने अब खुलासा किया कि बिकिनी फोटोज पर उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

Hauterrfly संग बातचीत में आरती ने बताया कि शादी के बाद वो पति संग मालदीव गई थीं. वहां उन्होंने बिकिनी में काफी अच्छी तस्वीरें क्लिक कराई थीं. 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

आरती बोलीं- जब मैंने मालदीव से बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो मेरे फॉलोअर्स काफी गिर गए थे. 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

'कमेंट सेक्शन में लोग गलत-गलत बोल रहे थे. किसी ने कहा- शादी करके पागल हो गई है. किसी ने कहा- बुड्ढी हो गई है. मैंने तभी अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं.' 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

इसके अलावा भी आरती ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले. उन्होंने बताया कि देर से शादी करने पर उन्हें काफी ताने सुनने पड़े.

 (Photo: Instagram @artisingh5)

'आरती ने बताया कि हर कोई यही कहता था कि ये कब शादी करेगी. बच्चा कब करेगी. मगर उनके परिवार ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया.

 (Photo: Instagram @artisingh5)

आरती की बात करें तो उन्होंने 2024 में बिजनेसमैन दीपक चौहान संग ग्रैंड वेडिंग की थी. वो पति संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. 

 (Photo: Instagram @artisingh5)

Read Next