'मेरा बदन, मेरे कपड़े' बिकिनी पहनने पर ट्रोल हुईं गोविंदा की भांजी, दिया जवाब

19 Mar 2026

PHOTO: Instagram @artisingh5

ट्रोलिंग पर बोलीं आरती सिंह

एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों पति दीपक चौहान के साथ थाइलैंड में हैं. आरती लगातार इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.

PHOTO: Instagram @artisingh5

हाल ही में उन्होंने बिकिनी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया. ट्रोलिंग के बाद आरती ने फिर पिंक बिकिनी में फोटो पोस्ट कर हेटर्स को जवाब दिया है.

PHOTO: Instagram @artisingh5

एक्ट्रेस लिखती हैं कि मेरी जिंदगी, मेरे नियम. मेरा शरीर है और कपड़े मेरी पसंद के होंगे. हम अकसर सोचते हैं कि लोग क्या कहेंगे.

PHOTO: Instagram @artisingh5

'ये सोचते-सोचते लाइफ के किसी मोड़ पर हम सोचेंगे कि जो मन में था वही करना था. वो लोग कहां हैं जिनको हम जानते भी नहीं.'

PHOTO: Instagram @artisingh5

'पिछली बार मैंने बिकिनी वाली कुछ फोटोज पोस्ट कीं तो लोगों ने अनफॉलो कर दिया, जिसका मुझपर असर हुआ. फिर मैंने फोटो डिलीट कर दीं.'

PHOTO: Instagram @artisingh5

'कुछ दिनों बाद मेरी प्यारी दोस्त शेफाली की मौत हो गई और मैंने सोचा कि ये कैसी लाइफ है. जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है.'

PHOTO: Instagram @artisingh5

'हम वो क्यों नहीं करते, जो करना चाहते हैं. मैं किसी को दुख तो दे रही, तो जाओ अनफॉलो करो, कमेंट्स में गंदगी लिखो. तुम अपनी परवरिश दिखा रहे हो. मेरे कपड़े वो नहीं दिखा रहे'

PHOTO: Instagram @artisingh5

'जो मुझसे प्यार करता है, वो वैसे ही अपनाएगा जैसी मैं हूं. बस अपनी जिंदगी जियो, खुश रहो और किसी का बुरा मत करो.' 

PHOTO: Instagram @artisingh5

Read Next