अस्पताल के बेड पर अनाया, दर्द सहकर कराई सेक्स अफर्मिंग सर्जरी, कैसा है हाल?

14 Mar 2026

Photo: ITG

पूरी तरह लड़की बनीं अनाया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ की जिंदगी अब पूरी तरह बदल चुकी है.

Photo: Instagram @anayabangar

अनाया कई सालों तक संघर्ष करने के बाद, अब फाइनली पूरी तरह लड़की बन चुकी हैं. वो वैजिनोप्लास्टी सर्जरी (जिसमें वजाइना क्रिएट किया जाता है) करानी बैंकॉक गई थीं.

Photo: Instagram @anayabangar

अनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल के बेड से खुद का वीडियो शेयर करते हुए अपनी सक्सेसफुल सर्जरी की जानकारी दी. उन्होंने ये भी बताया कि वो अब कैसा महसूस कर रही हैं.

Photo: Instagram @anayabangar

वीडियो में अनाया बांगड़ ने कहा, 'मेरी सर्जरी सक्सेसफुल रही थी. उस वक्त कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हुई. हां, मगर थोड़ा सा दर्द और तकलीफ जरूर महसूस कर रही हूं.'

Video: Instagram @anayabangar

'मैं थोड़े समय में सही महसूस करने लगूंगी. ठीक होने में एक-दो हफ्ते का समय लगेगा. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए एक बार फिर शुक्रिया.'

Photo: Screengrab

अनाया की सर्जरी पूरी होने पर उनके चाहने वाले उन्हें खूब सारा प्यार और बेस्ट विशेज भेज रहे हैं. वो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी कर रहे हैं.

Photo: Instagram @anayabangar

अनाया पहले आर्यन बांगड़ हुआ करती थीं. लेकिन फिर साल 2023-24 के बीच उनकी लड़के से लड़की बनने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शुरू हुई, जो अब साल 2026 में आकर पूरी हुई है.

Photo: Instagram @anayabangar

अनाया बचपन से ही मानती थीं कि वो लड़की हैं. वो चुपके से अपनी मां के कपड़े पहना करती थीं. साल 2023 में जब उन्होंने लड़की बनने का प्रोसेस शुरू किया, तब उनकी जिंदगी बदली.

Photo: Instagram @anayabangar

हालांकि ये सफर उनके लिए आसान नहीं था. उन्हें ये सब अकेले करना पड़ा. मगर फिर समय बीतने के बाद, उनका परिवार भी इस ट्रांजिशन जर्नी में शामिल हो गया. 

Photo: Instagram @anayabangar

लेकिन इसमें उन्हें अपने पहले प्यार क्रिकेट को कुर्बान करना पड़ा. अनाया बतौर ट्रांसवुमन क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले सकती थीं. मगर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं छोड़ी.

Photo: Instagram @anayabangar

Read Next