वैलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड के लिए रोमांटिक हुईं अनन्या, फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

14 Feb 2026

Photo: Instagram/@ananyapanday

अनन्या ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की बबली गर्ल अनन्या पांडे प्यार में हैं. इस बात को वैलेंटाइन डे पर छुपाने की कोशिश वो बिल्कुल नहीं कर रही हैं.

Photo: Instagram/@ananyapanday

अगर आप भूल गए हों तो याद दिला दें कि अनन्या पांडे, वॉकर ब्लैंको नाम के शख्स को डेट कर रही हैं. आज वॉकर का जन्मदिन है.

Photo: Instagram/@ananyapanday

ऐसे में एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के लिए क्यूट पोस्ट शेयर की है. इसमें वॉकर फोन पर किसी से बात कर रहे हैं. ऐसे में अनन्या ने उनकी फोटो खींची तो वो मुस्करा उठे.

Photo: Instagram/@ananyapanday

फोटो पर उन्होंने बॉयफ्रेंड के लिए प्यारा-सा मैसेज भी लिखा है. अनन्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वॉकर. तुम बेस्ट हो.'

Photo: Instagram/@ananyapanday

कुछ वक्त पहले वॉकर ने भी अनन्या के जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट शेयर की थी. जाहिर है कि कैमरा की चकाचौंध से दूर दोनों का रिश्ते मजबूत हो रहा है. 

Photo: Instagram/@walker_blanco

नवंबर 2025 में अनन्या पांडे की बेस्ट फ्रेंड ने उदयपुर में शादी रचाई थी. यहां वॉकर भी पहुंचे थे. उन्होंने एक्ट्रेस की बचपन की दोस्त शनाया कपूर संग पोज किए थे.

Photo: Instagram/@shanayakapoor02

जानकारी के मुताबिक, वॉकर ब्लैंको पेशे से मॉडल हैं. इसके अलावा वो अंबानी परिवार के करीबी हैं और उनके  जामनगर स्थित वंतारा एनिमल पार्क में काम भी करते हैं.

Photo: Instagram/@walker_blanco

अनन्या ने वॉकर ब्लैंको संग अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है. लेकिन वो अक्सर उनकी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर प्यार जताती हैं.

Photo: Instagram/@walker_blanco

Read Next