बीस्ट मोड में अली गोनी, खरीदी Ducati Panigale V2! लाखों में कीमत

26 MAR 2026

Photo: Instagram @ ducatiinfinity

अली का टशन!

टीवी एक्टर अली गोनी ने नई Ducati Panigale V2 खरीद ली है. रिपोर्ट्स तो यही कह रही हैं. वो इस नई बाइक पर से पर्दा भी उठाते दिखे. 

Photo: Screengrab

अली का एक वीडियो सामने आया जहां वो नई डुकाटी पनीगेल वी2 अनवील कर रहे हैं. वो फुल ऑन बीस्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं.

Photo: Screengrab

ये वीडियो डुकाटी के ऑफिशियल इंस्टा पेज पर शेयर की गई है. एक्टर की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर नजर आई. वो स्टाइल से इसे फील करते दिखे. 

Video: Instagram @ ducatiinfinity

अली की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी उनकी नई डुकाटी की चाबियों के साथ मुस्कुराती फोटो शेयर की, जिसपर फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी. 

Photo: Screengrab

डुकाटी की नई बाइक के फीचर्स की बात करें तो,रिपोर्ट्स के मुताबिक 2025 मॉडल में नया 890cc, लिक्विड-कूल्ड V-ट्विन इंजन है जो 120 hp की पावर और 93.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है. 

Photo: Website: ducati.com

पुराना मॉडल 955cc इंजन के साथ 155 bhp की शक्ति देता था. ये बाइक बहुत हल्की है. 2025 'S' वेरिएंट पहले से 17kg हल्का है. जो इसे ट्रैक पर बेहद फुर्तीला बनाती है. 

Photo: Website: ducati.com

इसमें सिग्नेचर ट्विन LED हेडलाइट्स और मस्कुलर फेयरिंग है. 6-एक्सिस IMU के साथ, इसमें कई राइडिंग मोड्स (Race, Sport, Road, Wet), व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और टू-वे क्विकशिफ्टर मिलता है.

Photo: Website: ducati.com

इसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल शोवा या ओहलिन्स (S variant) सस्पेंशन और ब्रेम्बो (Brembo) ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है.

Photo: Website: ducati.com

बाइक में 5-इंच का टीएफटी (TFT) डिस्प्ले है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और राइड डेटा दिखाता है. भारत में इसकी कीमत लगभग19 लाख से ₹21 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है.

Photo: Website: ducati.com

Read Next