कटरीना-विक्की के बेटे को आलिया ने भेजा खास तोहफा, देखकर चहकीं एक्ट्रेस, दिखाई झलक
19 Feb 2026
Photo: Instagram @aliaabhatt
कटरीना के बेटे विहान
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. वो 42 साल की उम्र में मां बनीं, जिससे पूरी इंडस्ट्री में खुशी की लहर सी दौड़ गई.
Photo: Instagram @katrinakaif
कटरीना और उनके पति विक्की कौशल के घर बेटे की किलकारी गूंजी, जिससे उनका परिवार काफी खुश है. कपल ने अपने बेटे का नाम विहान रखा, जिसकी अनाउंसमेंट कुछ वक्त पहले हुई.
Photo: Instagram @katrinakaif
कटरीना के बेटे पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. अब ऐसे में आलिया भट्ट ने एक्ट्रेस संग दोस्ती निभाते हुए न्यू बॉर्न बेबी के लिए एक खास तोहफा भेजा है.
Photo: Instagram @katrinakaif
आलिया ने अपने ब्रैंड से एक सॉफ्ट टॉय और मैचिंग ब्लैंकेट सेट कटरीना के बेटे विहान के लिए भेजा है, जिसकी झलक खुद एक्ट्रेस ने दिखाई.
Photo: Instagram @aliaabhatt
कटरीना ने आलिया के ब्रैंड को मेंशन करके उन्हें इस खास गिफ्ट के लिए धन्यवाद कहा.
Photo: Instagram @katrinakaif
विक्की कौशल ने इससे पहले आलिया भट्ट को अपने बेटे विहान की झलक भी एक इवेंट के दौरान दिखाई थी, जिसपर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था.
Photo: Social Media
कटरीना और विक्की के बेटे विहान का जन्म 7 नवंबर को हुआ था. शादी के लगभग चार साल बाद, कपल पेरेंट्स बने. फिलहाल कटरीना अपने बेटे का ख्याल रखने में बिजी हैं.