21 साल बड़े नेता से रचाई शादी, कहां गायब हुई एक्ट्रेस, छोड़ी इंडस्ट्री?

10 Apr 2026

Photo: Instagram @snehalraiofficial

छोड़ा शोबिज?

टेलीविजन इंडस्ट्री में आए दिन नई एक्ट्रेसेस की एंट्री होती है. इनमें से कुछ लंबा सफर तय करती हैं, तो कुछ बीच में ही शोबिज छोड़ देती हैं.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

लंबे समय से स्नेहल राय को भी छोटे पर्दे पर नहीं देखा गया है. स्नेहल ने 'इश्क का रंग सफेद पिया', 'इच्छाप्यारी नागिन', 'परफेक्ट पति' और 'विश' जैसे कई शोज में काम किया है.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

'विश' उनका आखिरी शो था, जो 2019 में टेलीकास्ट हुआ था. 2023 में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने पॉलिटिशियन माधवेंद्र कुमार राय से शादी रचाई थी.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर जीवनसाथी का चुनाव सही, तो तरक्की जायज है. शादी के खुलासे के बाद एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लोगों ने गोल्ड डिगर का टैग दिया.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

शादी के बाद एक्ट्रेस छोटे पर्दे से दूर हो गईं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. उनकी प्रोफाइल बताती है कि वो एक्ट्रेस होने के साथ, एंकर, इवेंट मैनेजर भी हैं. 

Vidoe: Instagram @snehalraiofficial

स्नेहल खुद को बिजनेसवुमेन भी बताती हैं. पर आज कल वो इंस्टाग्राम लाइफ को लेकर कई क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर रही है.

Photo: Instagram @snehalraiofficial

फैन्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या  स्नेहल राय ने शोबिज छोड़ दिया है या फिर जल्द ही उनका कमबैक होगा. 

Photo: Instagram @snehalraiofficial

Read Next