पिकलबॉल खेलते हुए धड़ाम से गिरे 60 साल के आमिर खान, फैंस के उड़े होश, Video

8 FEB 2026

Photo: Instagram @amirkhanactor_

धड़ाम से गिरे आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हर चीज परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं, भले ही फिल्म हो या कोई खेल.

Photo: Instagram @amirkhanactor_

आमिर खान 7 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (WPBL) 2026 में शामिल हुए. 

Photo: Instagram @amirkhanactor_

इस दौरान आमिर खान ने फैंस के साथ मैच भी खेले. मगर पिकलबॉल खेलते वक्त आमिर खान का पैर स्लिप हो गया और वो धड़ाम से गिर पड़े. 

Video: Social Media

आमिर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर जैसे ही बॉल को हिट करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो जमीन पर गिर जाते हैं.

Photo: Instagram @amirkhanactor_

एक्टर को जोर से गिरता देखकर फैंस की एक पल के लिए सांसे थमीं रह गईं. मगर आमिर गिरने के तुंरत बाद ही बिना किसी का सहारा लिए खुद ही मुस्कुराते हुए खड़े हो गए. 

Photo: Instagram @amirkhanactor_

आमिर ने फिर उठकर गेम जारी किया. आमिर के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी काफी सराहना कर रहे हैं.

Photo: Instagram @amirkhanactor_

एक यूजर ने लिखा- 60 की उम्र में लोग गिरने के बाद ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते हैं. आमिर सर ने कमाल कर दिया. 

Photo: Instagram @amirkhanactor_

Read Next