शादी को हुए 9 साल, मां बनने को तरसी भोजपुरी हसीना, बोली- बच्चे चाहिए...

8 March 2026

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

कब मां बनेंगी मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उनका तगड़ा फैनडम है. 

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा ने करियर के पीक पर साल 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी. उनकी शादी को करीब 9 साल हो गए हैं. हालांकि, उनका अभी कोई बेबी नहीं है.

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

अब मोनालिसा ने बेबी प्लानिंग पर बात की. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में एक्ट्रेस ने मां बनने की अपनी ख्वाहिश का इजहार किया. 

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा से पूछा गया कि क्या वो मां बनना चाहती हैं? इसपर उन्होंने कहा- मैं खुद को एक मां के तौर पर देखना चाहती हूं. 

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा से आगे पूछा गया कि क्या वो फैमिली प्लानिंग कर रही है? इसपर वो बोलीं- मैं बच्चे चाहती हूं, मगर बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं.

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

'मैं बहुत ज्यादा नेगेटिव भी हो जाती हूं. लेकिन विक्रांत मेरे पिलर हैं. वो मुझे हमेशा समझाते हैं की इतना नेगेटिव मत हो.' 

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

मोनालिसा कब फैंस को मां बनने की गुड न्यूज देंगी, ये देखने वाली बात होगी. 

 (Photo: Instagram @aslimonalisa)

Read Next