25 की उम्र में एक्टर ने बनाया आलीशान पेंटहाउस, पूरा किया सपना, हुआ इमोशनल 

18 Apr 2026

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

पूरा हुआ सपना

सिद्धार्थ निगम मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम बन चुके हैं. उन्होंने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी.

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

टीवी के बाद वो फिल्मों और ओटीटी वेब शो में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. सिद्धार्थ 25 साल के हैं, लेकिन आज उनके पास दौलत-शोहरत दोनों है.

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

एक्टर ने हाल ही लग्जरी पेंटहाउस भी खरीदा है. उनसे पूछा गया कि इतनी कम उम्र में आपने ये सब कैसे किया.

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

RVCJ संग बातचीत में उन्होंने कहा कि ये सब बचपन में नहीं, अभी-अभी किया है. मैं आज भी अपने घर की बालकनी में खड़ा होता हूं, तो बहुत इमोशनल हो जाता हूं. 

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

मुझे याद है कि जब पहली बार मुंबई आया था, तो बड़ी-बड़ी इमारतों को ऐसे देखता था. सोचता था कि क्या कभी मैं ये ले पाऊंगा. 

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

पर आज जब मैं 51वें माले पर खड़ा होता हूं, तो कहता हूं कि वाह. क्योंकि पता है कि यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत लगी है.

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

सिद्धार्थ कहते हैं कि लेकिन मैं इस चीज को बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बोलना चाहता कि मैंने मेहनत की है. आपका प्यार है, जिन्होंने मुझे काम दिया उनका भी शुक्रिया है. 

Photo: Instagram @thesiddharthnigam

Read Next