MP बोर्ड से पढ़े हैं RCB के 'संकटमोचक' रजत पाटीदार, ऐसे बनाया क्रिकेट करियर
6 April 2026
Credit: Credit Name
रजत पाटीदार इस वक्त IPL 2026 में RCB के लिए 'संकटमोचक' बने हुए हैं. जानिए एमपी बोर्ड के इस औसत छात्र की कहानी जो शादी की तैयारियां छोड़ क्रिकेट के मैदान में कूद पड़ा.
(Photo : X@IPL)
रजत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर के न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल से की. वह पढ़ाई में औसत थे, लेकिन उनका ध्यान हमेशा खेल पर रहा. उन्होंने इंदौर के ही महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की.
(Photo : X@IPL)
रजत एक बिजनेस परिवार से आते हैं. उनके पिता मनोहर पाटीदार का इंदौर में पंप और मोटर का अच्छा-खासा कारोबार है. परिवार चाहता था कि रजत बिजनेस संभालें, लेकिन रजत के सिर पर क्रिकेट का जुनून सवार था.
(Photo : rrjjtt_01/@insta))
सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया 2022 में, जब रजत अनसोल्ड रहे थे. उनके परिवार ने मई में उनकी शादी तय कर दी थी, होटल बुक थे और कार्ड छप चुके थे. तभी आरसीबी से रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलावा आया.
(Photo : x/@starsports)a))
रजत ने अपने पिता से बात की और करियर को तवज्जो देते हुए शादी टाल दी. उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 54 गेंदों में 112 रन ठोककर इतिहास रच दिया. वह प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने.
(Photo :Screengrab)
2023 में रजत एड़ी की चोट के कारण पूरे आईपीएल से बाहर हो गए. एक खिलाड़ी के लिए यह मानसिक रूप से टूटने वाला समय था, लेकिन उन्होंने बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी रिकवरी पर ध्यान दिया.
(Photo : X@IPL)
रजत सिर्फ आईपीएल के स्टार नहीं हैं. उन्होंने अपनी घरेलू टीम मध्य प्रदेश को 2021-22 में रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में उन्होंने शतक जड़कर एमपी को पहली बार चैंपियन बनाया.
(Photo : rrjjtt_01/@insta))
उनके निरंतर प्रदर्शन का फल उन्हें तब मिला जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे डेब्यू किया. रजत की कहानी सिखाती है कि शिक्षा सिर्फ किताबों में नहीं, अपने हुनर को पहचानने और सही वक्त पर रिस्क लेने में भी है.
(Photo : rrjjtt_01/@insta))
आज रजत आरसीबी के मध्यक्रम की रीढ़ हैं. उनका सफर उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं.