LPG बुकिंग का बदलेगा नियम, सब्सिडी के लिए 3 तरीके आएंगे काम

20 Sep 2026

By: Business Team

अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर 2026 से घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम बदलने वाला है.

Credit: PTI

सरकार ने एलपीजी बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) अनिवार्य कर दिया है.

Credit: ITG

यह कदम सब्सिडी वाले सिलेंडरों का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है.

Credit: ITG

LPG यूजर्स आधार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद ही सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक कर सकेंगे.

Credit: ITG

पेट्रोलियम मंत्रालय की मानें, तो 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ घरेलू LPG यूजर ये काम कर चुके हैं, जो 89.9% है. 

Credit: ITG

जो 10.1% एलपीजी उपभोक्ता बचे हुए हैं, उनके पास इस जरूरी काम को करने के लिए 30 सितंबर तक का समय है. 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होगा.

Credit: PTI

इस काम को 3 तरीकों से पूरा कर सकते हैं, पहला आपको LPG सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है. 

Credit: ITG

दूसरा उपभोक्ता अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम या एजेंसी पर जाकर भी ये जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Credit: ITG

तीसरा मोबाइल ऐप इंडेन के लिए IndianOil ONE, भारत गैस के HelloBPCL और HP Gas के लिए HP PAY से प्रोसेस पूरा कर सकते हैं.

Credit: ITG

Read Next