6 पहिए, गाड़ी में पर्सनल एयरक्रॉफ्ट! 7,000 लोगों ने बुक की ये कार

25 Feb 2026

By: Ashwin Satyadev 

चीनी कंपनी की अनोखी कार

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Xpeng ने ऐसी कार को पेश किया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.

Photo: aridge.com

वैन और एयरक्रॉफ्ट का मेल

यह न पूरी तरह वैन है और न ही केवल एयक्राफ्ट, बल्कि दोनों का अनोखा मेल है. इस खास कॉन्सेप्ट का नाम लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर रखा गया है. 

Photo: aridge.com

केवल एक आइडिया नहीं

कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ आइडिया नहीं है, बल्कि प्री-प्रोडक्शन स्टेज तक पहुंच चुका है और इसी साल ग्राहकों के लिए इसकी मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू हो जाएगी.

Photo: aridge.com

6 पहियों वाला इलेक्ट्रिक वैन

यह 6 पहियों वाली इलेक्ट्रिक वैन है, जिसमें एक्सटेंडेड रेंज पावरट्रेन दिया गया है. इसमें इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम के साथ एक जनरेटर भी है.

Photo: aridge.com

965 किमी रेंज

कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर करीब 965 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है.

Photo: aridge.com

ट्रैफिक से बचने का तरीका

इसी कंपार्टमेंट में एक छोटा इलेक्ट्रिक एयरक्रॉफ्ट भी दिया गया है. यानी आप शहर के बाहर तक ड्राइव करें और फिर ट्रैफिक से बचने के लिए हवा में उड़ते हुए आगे बढ़ जाएं.

Photo: aridge.com

एक बटन दबाइए और उड़ान भरिए

इस एयरक्रॉफ्ट को Aridge द्वारा तैयार किया गया है. यह 6 रोटर वाला इलेक्ट्रिक एयरक्रॉफ्ट है, जिसमें एक व्यक्ति के बैठने की सुविधा है.

Photo: aridge.com

हेलिकॉप्टर की तरह उड़ेगा

यह किसी हेलिकॉप्टर की तरह अपने ही जगह से सीधा ऊपर उठकर टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है. इसे ऑटोमैटिक मोड में या पायलट के साथ उड़ाया जा सकता है.

Photo: aridge.com

7,000 लोगों ने किया बुक

Xpeng इस प्रोजेक्ट को सिर्फ शो में दिखाने वाली चीज नहीं मान रही है. कंपनी का दावा है कि चीन में करीब 7000 ग्राहक पहले ही इसके लिए ऑर्डर दे चुके हैं. 

Photo: aridge.com

मंजूरी का इंतजार

यूरोप में कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही जरूरी नियमों की मंजूरी मिलेगी, फैक्ट्री इस मॉडल का प्रोडक्शन शुरू करने के लिए तैयार है.

Photo: aridge.com

नियम और लाइसेंस बने चुनौती

इस अनोखे वाहन के सामने सबसे बड़ा सवाल एविएशन नियमों को लेकर है. अभी यह साफ नहीं है कि इसे उड़ाने के लिए किस तरह के लाइसेंस की जरूरत होगी. 

Photo: aridge.com

नियम और लाइसेंस बने चुनौती

एक समस्या इसके कैटेगरी को लेकर भी है. कि आखिर इसे कार, वैन या एयरक्रॉफ्ट किस कैटेगरी में रखा जाए. ताकि इसके लिए सटीक नियम बनाए जा सकें.

Photo: aridge.com

कंपनी को पूरा भरोसा

इसके बावजूद कंपनी का भरोसा इतना मजबूत है कि उसने अपने मैनेजमेंट टीम के लोगों से खुद इस विमान को उड़ाना सीखने को कहा है. 

Photo: aridge.com

Read Next