दुनिया जीतने वाली चीनी कंपनी भारत में पस्त! नहीं बेच पा रही कार

07 Mar 2026

By-Aajtak Auto

भारत में मिल रही चुनौती

दुनिया भर में अपना परचम लहराने वाली चीनी इलेक्ट्रिक कारमेकर BYD को भारत में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी की सेल बहुत ही कम है.

Photo: bydautoindia.com

2026 में सिर्फ कुछ महीने गुजरे हैं, लेकिन भारत में BYD की सेल Vinfast से भी कम है. Vinfast ने भारत में पिछले साल सितंबर में ऑपरेशन शुरू किया है. 

Photo: bydautoindia.com

Vinfast भारत में सिर्फ दो मॉडल्स- VF6 और VF7 बेचती है. वहीं BYD की बात करें तो कंपनी 2021 से भारत में एक्टिव है और कई मॉडल्स बेचती है. 

Video: vinfastauto.in

पिछले साल दिसंबर में Vinfast ने 377 यूनिट्स बेची थी, जबकि BYD ने मात्र 239 यूनिट्स ही बेची थी. ये कहानी कंपनी के ऑपरेशन शुरू करने के महज 2-3 महीने बाद की है. 

Photo: vinfastauto.in

इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में BYD में 306 यूनिट्स बेचती हैं, जबकि Vinfast ने 384 यूनिट्स भारत में बेची है. 

Photo: vinfastauto.in

2026 के पहले दो महीनों में Vinfast ने भारत में 819 यूनिट्स को बेचा है, जबकि BYD ने इस साल कुल 530 यूनिट्स को बेचा है.

Photo: vinfastauto.in

Vinfast को मिल रही सफलता की वजह प्राइसिंग को भी बताया जा रहा है. कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी कार्स को कंपटीटिव प्राइसेस पर लॉन्च किया है. 

Photo: vinfastauto.in

कीमतों को कंपटीटिव रखने के लिए Vinfast ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग से अपनी शुरुआत की है. वहीं BYD की अप्रोच प्रीमियम ऑफरिंग की है.

Photo: vinfastauto.in

कंपनी Emax7, Seal, Sealion7 और Atto 3 को भारत में बेचती है. इन सभी की कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा से शुरू होती है.

Photo: bydautoindia.com

इसके अलावा BYD भारत में इंपोर्ट पर निर्भर है और सीमित लोकल एसेंबली करती है. ग्लोबल मार्केट में BYD बड़ी है, लेकिन भारतीय बाजार में कंपनी अभी चमक नहीं पाई है. 

Photo: bydautoindia.com

Read Next