न आग का डर, न चार्जिंग की टेंशन! आई 600KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक

8 April 2026

By: Ashwin Satyadev

बदल रही EV की दुनिया

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया लगातार अपडेट हो रही है. वाहन निर्माता कंपनियां नित नए प्रयोग कर रहे हैं ताकि बेहतर रेंज और सस्टेनेबल मोबिलिटी को पेश किया जाए.

Phoot; Yamha.com

दुनिया की पहली बाइक

अब एस्टोनिया की कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट बैटरी से चलने वाली मोटरसाइकिल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

Phoot; vergemotorcycles.com

क्या है सॉलिड-स्टेट बैटरी

इस बाइक को फिनलैंड की स्टार्टअप Donut Lab के साथ मिलकर तैयार किया गया है. हालांकि बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं. 

Phoot; vergemotorcycles.com

बेहतर सेफ्टी और बैटरी लाइफ

सॉलिड-स्टेट बैटरी में लिक्विड या जेल की जगह सॉलिड मटेरियल का इस्तेमाल होता है, जिससे सेफ्टी, बैटरी लाइफ और पावर बेहतर हो जाती है.

Phoot; vergemotorcycles.com

चर्चा में है बाइक

जनवरी में CES 2026 के दौरान इस बाइक को पहली बार पेश किया गया था. उस वक्त इस बाइक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

Phoot; vergemotorcycles.com

600 किमी की रेंज

कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक सिर्फ 10 मिनट में चार्ज होकर करीब 600 किलोमीटर तक चल सकती है.

Phoot; vergemotorcycles.com

अब प्रोडक्शन तक पहुंची बाइक

अब तक ज्यादातर कंपनियां इस तकनीक को टेस्टिंग तक ही सीमित रखे हुए थीं, लेकिन Verge ने इसे प्रोडक्शन तक पहुंचाने का दावा किया है.

Phoot; vergemotorcycles.com

TS Pro बाइक का नया वर्जन

कंपनी की TS Pro बाइक का नया वर्जन, जिसे पिछले साल EICMA मिलान में दिखाया गया था, अब इसी बैटरी के साथ बाजार में आ रहा है.

Phoot; vergemotorcycles.com

दो बैटरी ऑप्शन

इस बाइक में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. पहला 20.2 kWh बैटरी वाला, जो करीब 350 किलोमीटर की रेंज देता है और 100 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. 

Phoot; vergemotorcycles.com

फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट

दूसरा 33 kWh बैटरी वाला ऑप्शन है, जो 600 किलोमीटर तक की रेंज और 200 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Phoot; vergemotorcycles.com

फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट

बाइक में Donut Motor 2.0 लगाया गया है, जो 100 kW यानी करीब 137 हॉर्सपावर की पावर और 1000 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Phoot; vergemotorcycles.com

स्मार्ट फीचर्स से लैस

इसमें कंपनी का अपना Starmatter सिस्टम दिया गया है, जिसमें चार राइडिंग मोड मिलते हैं और ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए लगातार सुधार होता रहता है. 

Phoot; vergemotorcycles.com

सेफ्टी में भी बड़ा दावा

Donut Lab ने हाल ही में अपने टेस्ट रिजल्ट भी जारी किए हैं, जिनमें बताया गया है कि यह बैटरी नुकसान होने के बाद भी सुरक्षित रहती है.

Phoot; vergemotorcycles.com

ओवरहीटिंग का खतरा नहीं 

रेगुलर लिथियम-आयन बैटरी की तरह इसमें आग लगने या ओवरहीटिंग का खतरा नहीं होता.

Phoot; vergemotorcycles.com

कीमत है इतनी

अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत करीब 29,990 डॉलर (करीब 27.85 लाख रुपये) रखी गई है. बड़ी बैटरी के लिए करीब 5,000 डॉलर एक्स्ट्रा देने होंगे.

Phoot; vergemotorcycles.com

बुकिंग और डिलीवरी

इसे 100 डॉलर में बुक किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि शुरुआती ग्राहकों को डिलीवरी साल की पहली तिमाही से मिलनी शुरू हो जाएगी.

Phoot; vergemotorcycles.com

Read Next