25 Sep 2026
By: Aajtak Auto
टीवीएस (TVS) के लिए अगस्त 2026 एक शानदार महीना रहा है. घरेलू मार्केट कंपनी ने इस महीने 4,33,796 गाड़ियों को बेचा है.
Photo: tvsmotor.com
पिछले साल अगस्त में ये आंकड़ा 3,68,862 यूनिट्स पर था. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 17.6 परसेंट यानी 64,934 यूनिट्स की है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट की बात करें, तो टीवीएस जूपिटर का नाम सबसे ऊपर है. जूपिटर की सेल हर साल लाखों में होती है.
Photo: tvsmotor.com
अगस्त 2026 में टीवीएस ने 1,47,450 जूपिटर स्कूटर्स को बेचा है. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इसकी 1,42,411 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: tvsmotor.com
यानी ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की सेल में 3.54 परसेंट का इजाफा हुआ है. टीवीएस की कुल सेल में जूपिटर की हिस्सेदारी 33.99 परसेंट की है.
Photo: tvsmotor.com
हालांकि, जुलाई के मुकाबले इस स्कूटर की सेल अगस्त में कम हुई है. जुलाई 2026 में कंपनी ने इसकी 1,47,450 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस जूपिटर 74,125 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आता है. इसे आप मल्टीपल वेरिएंट्स में खरीद सकते हैं.
Photo: tvsmotor.com
ये स्कूटर दो इंजन ऑप्शन में आता है. इसमें 110 सीसी और 125 सीसी के इंजन का विकल्प मिलता है. जूपिटर में अच्छा-खासा अंडर सीट बूट मिलता है.
Photo: tvsmotor.com
इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं. स्कूटर टर्न-बॉय-टर्न नेविगेशन ऑफर करता है. साथ ही आपको कॉल और एसएमएस अलर्ट भी मिलते हैं.
Photo: tvsmotor.com