30 दिनों में बिके 1 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर, इन ब्रांड्स का है बोलबाला

15 July 2026

By: Aajtak Auto

जून में जमकर हुई सेल

भारतीय ट्रैक्टर मार्केट के लिए जून 2026 बेहतरीन महीना रहा है. इस महीने तमाम कंपनियों ने पिछले जून के मुकाबले बेहतर सेल की है. 

Photo: Pexelks

पहले कितनी थी सेल 

जहां जून 2025 में भारतीय बाजार में कुल 80,456 ट्रैक्टर बिके थे. वहीं जून 2026 में सभी कंपनियों की कुल सेल 1 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है. 

Photo: Pexelks

1 लाख पार हुई सेल 

जून 2026 में भारतीय बाजार में कुल 1,00,818 ट्रैक्टर बिके हैं. टॉप सेलिंग ब्रांड्स की लिस्ट में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है. 

Photo: Pexelks

महिंद्रा का है दबदबा 

महिंद्रा ट्रैक्टर ने सबसे ज्यादा यूनिट्स इस महीने भी बेची हैं. जून में कंपनी ने कुल 24,327 ट्रैक्टर देश भर में बेचे हैं. जून 2025 में ब्रांड ने 17,518 ट्रैक्टर बेचे थे.

Photo: Pexelks

स्वराज का है राज 

वहीं महिंद्रा के स्वराज डिविजन की सेल भी इस महीने अच्छी हुई है. कंपनी की जून सेल 18,860 ट्रैक्टर तक पहुंच गई है, जो पिछले साल जून में 14,292 यूनिट्स थी. 

Photo: Swaraj

सोनालिका की सेल 

सोनालिका (इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड) ट्रैक्टर ने जून में 13,184 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल ब्रांड ने 10,432 ट्रैक्टर बेचे थे. 

Photo: Pexelks

TAFE की कितनी हुई सेल

वहीं टैफे लिमिटेड चौथा सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड है. कंपनी ने जून में 12,069 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल जून में सेल्स 9,816 यूनिट्स ही थी.

Photo: Pexelks

ESCORTS की सेल 

एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर पांचवां सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाला ब्रांड है. जून 2026 में इस ब्रांड ने 10,371 यूनिट्स बेची हैं, जबकि पिछले 8,449 यूनिट्स सेल हुई थीं.

Photo: Pexelks

ये भी हैं शामिल

इसके अलावा जॉन डीरे ने 7,165 ट्रैक्टर, आईसर ट्रैक्टर की 6,219 यूनिट्स और सीएनएच ने 4,667 ट्रैक्टर बेचे हैं. अन्य के नाम 3,956 ट्रैक्टर की सेल दर्ज हुई है.

Photo: Swaraj

Read Next