Baleno या नई Glanza! जानें इस दीवाली कौन सी कार घर लाएं

18 October 2026

By: Aaj Tak Auto

दिलचस्प मुकाबला

एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी दो कारों के बीच मुकाबला अक्सर दिलचस्प हो जाता है. Toyota Glanza और Maruti Baleno भी ऐसी ही दो प्रीमियम हैचबैक कारें हैं.

Photo; Nexaexperience.com

कार एक प्राइस अलग

इन कारों के इंजन, फीचर्स और माइलेज में काफी समानताएं हैं, लेकिन डिजाइन और कीमत के मामले में दोनों अलग हैं.

Photo; toyotabharat.com

फ्रंट डिजाइन में अंतर

दोनों कारों के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलता है. टोयोटा ने Glanza को ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है.

Photo;  ITG

हेडलैंप में अंतर

दोनों कारों के LED हेडलैंप्स का आकार लगभग एक जैसा है, लेकिन उनकी डिटेलिंग अलग है. इनके 16-इंच अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग-अलग रखा गया है.

Photo;  ITG

केबिन में क्या है अलग?

बलेनो और ग्लांजा का केबिन लेआउट लगभग एक जैसा है. इनमें सबसे बड़ा अंतर कलर स्कीम, सीटों की अपहोल्स्ट्री और ब्रांडिंग का है.

Photo; toyotabharat.com

कैसा है डैडबोर्ड

दोनों कारों में लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है, जिसके बीच में अलग से लगा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है. इसके नीचे AC और क्लाइमेट कंट्रोल के फिजिकल बटन दिए गए हैं.

Photo; toyotabharat.com

एक ही इंजन

दोनों कारों में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 

Photo; toyotabharat.com

ADAS की सेफ्टी

फीचर्स के मामले में Glanza बेहतर हुई है. अब इसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये फीचर बलेनो में भी मिलते हैं.

Photo; toyotabharat.com

एक जैसा माइलेज

माइलेज के मामले में भी दोनों कारों के आंकड़े समान हैं. पेट्रोल वेरिएंट के लिए 23 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 34 किमी/किग्रा का दावा किया गया है.

Photo;  Nexaexperience.com

कीमत में कितना अंतर

वेरिएंट के हिसाब से Glanza के लिए आपको Baleno की तुलना में 1 लाख रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. दोनों कंपनियां 3 साल या 1,00,000 किमी की वारंटी देती हैं.

Photo;  Nexaexperience.com

बलेनो की कीमत

Baleno के पेट्रोल मॉडल की कीमत 5.99 लाख रुपये से, CNG वेरिएंट की कीमत 7.92 लाख रुपये और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 7.50 लाख से शुरू होती है.

Photo;  Nexaexperience.com

ग्लांजा की कीमत

Glanza के पेट्रोल मॉडल की कीमत 6.99 लाख रुपये, CNG वेरिएंट की कीमत 8.76 लाख रुपये और ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 9.31 लाख से शुरू होती है.

Photo;  Nexaexperience.com

Read Next