इन 5 कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग, इस सेडान की हुई बंपर सेल
02 Mar 2026
By: Aajtak Auto
जमकर हुई SUV की सेल
भारतीय बाजार में SUV कार्स का दबदबा है. फरवरी महीने में कार्स की सेल में पिछले साल के मुकाबले 8.76 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है.
Photo: hyundai.com
पिछले महीने के मुकाबले फरवरी में सेल कम हुई है. टॉप सेलिंग कार्स की बात करें, तो टॉप 5 की लिस्ट में चार SUV कार शामिल हैं.
Photo: hyundai.com
सिर्फ एक सेडान कार इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाई है. हम बात कर रहे हैं Dzire की, जिसकी जबरदस्त सेल हुई है.
Video: marutisuzuki.com
टॉप सेलिंग कार की बात करें, तो Nexon लिस्ट में टॉप पर है. टाटा की इस कार की 19,430 यूनिट्स बिकी हैं. इसमें EV भी शामिल हैं.
Video: ITG
दूसरे नंबर पर Dzire है. मारुति सुजुकी ने फरवरी महीने में 19,326 डिजायर बेची हैं. पिछले साल की फरवरी के मुकाबले कंपनी ने 4,632 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं.
Photo: marutisuzuki.com
तीसरे नंबर टाटा पंच है, जिसका फेसलिफ्ट हाल में ही कंपनी ने लॉन्च किया है. Tata Punch की फरवरी में 18,748 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: cars.tatamotors.com
वहीं हुंडई की क्रेटा चौथे नंबर पर है. कंपनी ने क्रेटा की कुल 17,938 यूनिट्स फरवरी महीने में बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले फरवरी में 9.93 परसेंट की ग्रोथ है.
Photo: hyundai.com
मारुति सुजुकी ब्रेजा की 17,863 यूनिट्स फरवरी में बेची है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इस कार को मिडिल क्लास काफी पसंद करता है.
Photo: marutisuzuki.com
इसके अलावा टॉप सेलिंग कार्स की लिस्ट में Ertiga, Wangon R, Swift, Scorpio और Baleno शामिल हैं.