Tata-Mahindra का दबदबा, ये हैं भारत में कार बेचने वाले टॉप-10 ब्रांड्स

06 Mar 2026

By- Aajtak Auto

फरवरी में हुई बंपर सेल

भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए फरवरी का महीना बेहतरीन रहा है. 26% की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के साथ इस महीने कुल 3,94,768 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: tatamotors.com

सबसे ज्यादा कार मारुति सुजुकी ने बेची हैं. कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी 39.03 परसेंट हैं और फरवरी में कंपनी ने कुल 1,54,095 यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

टाटा मोटर्स अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. कंपनी ने 56,447 यूनिट्स सेल की हैं और मार्केट शेयर 14.30 परसेंट पहुंच गया है. 

Photo: tatamotors.com

महिंद्रा एंड महिंद्रा तीसरे नंबर पर है. कंपनी ने 53,281 यूनिट्स को बेचा है. महिंद्रा का मार्केट शेयर 13.5 परसेंट है. 

Photo: auto.mahindra.com

Hyundai ने भारतीय बाजार में पिछले महीने 45,615 यूनिट्स बेची हैं. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर 11.55 परसेंट पर पहुंच गया है.

Photo: hyundai.com

टोयोटा ने भारत में 26,392 यूनिट्स बेची है. इसमें मारुति की रिबैज्ड कार्स भी शामिल हैं. कंपनी का मार्केट शेयर अब 6.69 परसेंट है. 

Photo: toyotabharat.com

Kia ने पिछले महीने भारतीय बाजार में 25,031 यूनिट्स सेल की है और ब्रांड का मार्केट शेयर अब 6.34 परसेंट पहुंच गया है.

Photo: kia.com

इसके अलावा Skoda Auto Volkswagen ग्रुप ने 7,615 यूनिट्स बेची हैं. जबकि Honda कार्स इंडिया ने कुल 4,774 यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: skoda-auto.co.in

JSW MG मोटर इंडिया ने फरवरी में 4,548 कार्स बेची हैं, जबकि Renault ने भारतीय बाजार में 3,248 यूनिट फरवरी महीने में बेची हैं.

Photo: renault.co.in

Read Next