6 October 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में एंट्री के करीब डेढ़ साल के बाद आखिरकार Tesla ने रफ्तार पकड़नी शुरू की है. बीते सितंबर में कंपनी ने पहली बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
Photo: Tesla.com
कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y को लॉन्च किया था.
Photo: ITG
पिछले डेढ़ साल के बाद कंपनी ने देश में अपनी इकलौती इलेक्ट्रिक कार Model Y की 1,000 से ज्यादा यूनिट बेचे हैं.
Photo: ITG
Vahan पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 तक भारत में Tesla Model Y की कुल 1,017 यूनिट डिलीवर हो चुकी हैं.
Photo: Tesla.com
खास बात यह है कि कंपनी की बिक्री में हाल के महीनों में तेजी देखने को मिली है और सितंबर 2026 Tesla के लिए अब तक का सबसे शानदार महीना रहा.
Photo: Tesla.com
Tesla ने बीते सितंबर में Model Y की 291 यूनिट डिलीवर की. यह कंपनी की भारत में किसी एक महीने में अब तक की सबसे ज्यादा सेल है.
Photo: Tesla.com
इससे पहले सितंबर 2025 में Tesla ने सिर्फ 69 यूनिट बेची थीं. इस हिसाब से सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री में 322 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.
Photo: Tesla.com
बीते अगस्त में Model Y की 117 यूनिट बिकी थीं, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा बढ़कर 291 यूनिट पहुंच गया. यानी मंथली सेल 149 फीसदी बढ़ गई.
Photo: Tesla.com
Tesla की भारत में बढ़ती मांग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी की कुल Model Y सेल का आधे से ज्यादा हिस्सा पिछले तीन महीनों में आया है.
Photo: Tesla.com
Tesla की बिक्री में आई इस तेजी के पीछे Model Y की कीमत में की गई कटौती को भी एक अहम वजह माना जा सकता है.
Photo: Tesla.com
कंपनी ने मई में Model Y Premium RWD के दाम में करीब 9 लाख रुपये की कटौती की थी. इसके बाद इसकी शुरुआती कीमत घटकर 50.89 लाख रुपये हो गई.
Photo: Tesla.com