Tata से लेकर Mahindra तक! किसने बेची कितनी इलेक्ट्रिक कारें

4 February 2026

By; Aaj Tak Auto

जमकर बिकीं इलेक्ट्रिक कारें

जनवरी में भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार तेज रफ्तार में नजर आया, जहां Tata से लेकर Mahindra तक सभी बड़े ब्रांड्स ने अच्छी सेल्स दर्ज की.

Photo: Freepik

EV के लिए अच्छी शुरुआत

नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों का झुकाव इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ा है. बिक्री आंकड़ों में इसका साफ असर दिखा.

Photo: ITG

देखें बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड

इस महीने किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और बाजार में किसका दबदबा रहा, आंकड़े इसकी पूरी तस्वीर सामने रखते हैं. देखें लिस्ट-

Photo: cars.tatamotors.com

5. Hyundai

हुंडई EV सेल्स के मामले में पांचवे पायदान पर रही. कंपनी ने बीते जनवरी में 326 इलेक्ट्रिक कारें बेची, जो पिछले साल जनवरी में बेचे गए 331 यूनिट के मुकाबले 2% कम है.

Photo: Hyundai.com

4. VinFast

हुंडई EV सेल्स के मामले में पांचवे पायदान पर रही. कंपनी ने बीते जनवरी में 326 इलेक्ट्रिक कारें बेची, जो पिछले साल जनवरी में बेचे गए 331 यूनिट के मुकाबले 2% कम है.

Photo: Vinfast.com

3. Mahindra

महिंद्रा तीसरे पोजिशन पर है. कंपनी ने बीते जनवरी में कुल 3,589 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल जनवरी में बेचे गए  739 यूनिट के मुकाबले 386% ज्यादा है.

Photo: ITG

2. JSW MG Motor

एमजी मोटर सेकंड बेस्ट सेलिंग EV ब्रांड बनी है. विंडसर निर्माता ने जनवरी में कुल 4,606 इलेक्ट्रिक कार बेचे हैं. जो पिछले साल के 4,527 यूनिट के मुकाबले 2% ज्यादा है.

Photo: Mgmotors.com

1. Tata Motors

टाटा नंबर 1 और सेग्मेंट लीडर है. कंपनी ने जनवरी में कुल 7,852 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है. जो पिछले साल जनवरी में बेचे गए 5,292 यूनिट के मुकाबले 48% ज्यादा है.

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

Read Next