6 एयरबैग, 4.69 लाख कीमत, 7 हजार से ज्यादा ने खरीदी ये TATA

23 July 2026

By: Aajtak Auto

टाटा की सबसे सस्ती कार

टाटा ने हाल में नई टियागो (Tata Tiago) को लॉन्च किया है. ये कार नए लुक और दमदार फीचर के साथ आती है. 

Video: ITG

जून में कितनी हुई सेल

इस कार की सेल भी बढ़ी है. जून 2026 में कंपनी ने इसकी 7329 यूनिट्स को बेचा है. इस लिस्ट में ICE और EV दोनों के नंबर शामिल हैं. 

Photo: tatamotors.com

पहले कितनी थी सेल 

पिछले साल जून में इस कार की 6,032 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल 21.50 फीसदी बढ़ी है. 

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत? 

नई टियागो की कीमत 4,69,990 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. इस कीमत में आपको पेट्रोल वेरिएंट मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

CNG वेरिएंट की कीमत 

वहीं कार सीएनजी में भी आती है. टाटा टियागो सीएनजी की कीमत 5,79,990 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. 

Photo: ITG

6 एयरबैग और बहुत कुछ

कार के बेस वेरिएंट से 6 एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, टिल्ट स्टीयरिंग, एबीएस, ईबीडी और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: tatamotors.com

ऑटोमेटिक भी मिलता है

टियागो को आप मैन्युअल और एएमटी दोनों में खरीद सकते हैं. अच्छी बात ये है कि टाटा टियागो सीएनजी के साथ भी ऑटोमेटिक मिलता है. 

Photo: tatamotors.com

28KM का माइलेज

कार का सीएनजी वेरिएंट 28KM का माइलेज ऑफर करता है. इसमें पैडल शिफ्टर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं. 

Photo: tatamotors.com

किसके लिए है ये कार?

छोटी और सेफ्टी वाली कार चाहने वालों के लिए टाटा टियागो एक बेहतरीन विकल्प है. ये कार इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और सीएनजी तीनों अवतार में आती है.

Photo: tatamotors.com

Read Next