2.6 रुपये का खर्च, 4.69 लाख कीमत! छोटी फैमिली के लिए Tiago EV 

29 May 2026

By: Ashwin Satyadev

Tata Tiago EV लॉन्च

टाटा मोटर्स ने बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.

Photo: ITG

हुए हैं बड़े बदलाव

नई Tiago EV में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. जो इसे पिछले मॉडल से ज्यादा बेहतर बनाते हैं.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

Tiago EV की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये तय की गई है. जो पिछले मॉडल के 7.99 लाख रुपये की तुलना में 1 लाख रुपये सस्ती है.

Photo: ITG

BaaS सर्विस के तहत प्राइज

टाटा ने इसे बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम के तहत भी पेश किया है. जिसमें कार की कीमत 4.69 लाख रुपये हो जाती है. इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है.

Photo: ITG

2.60 रुपये प्रतिकिमी

टाटा मोटर्स का कहना है कि, BaaS प्रोग्राम में ग्राहकों को बैटरी के लिए 2.60 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से EMI चुकानी होगी. 

Photo: ITG

नया फ्रंट फेस

टिएगो ईवी का डिजाइन पूरी तरह बदल गया है. इसके फ्रंट में स्लीक हेडलैंप, आईब्रो स्टाइल DRL, क्लोज़्ड बॉडी कलर्ड ग्रिल दिए गए हैं.

Photo: cars.tatamotors.com

14 इंच के व्हील

इसके अलावा कार में व्हील-आर्क क्लैडिंग के साथ 14 इंच के नए डिज़ाइन के व्हील मिलते हैं. जो साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं.

Photo: cars.tatamotors.com

कैसा है केबिन

केबिन को ज्यादा प्रीमियम कर दिया गया है. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, टीएफटी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है.

Photo: cars.tatamotors.com

40 कनेक्टेड फीचर्स

इसमें 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्र, डुअल वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, रोटरी ड्राइव सेलेक्टर, सेंटर आर्म रेस्ट, ग्रेल अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: cars.tatamotors.com

नया स्टीयरिंग व्हील

नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर अब टाटा के लोगो की जगह साइड में  ‘Tata.ev’  की बैजिंग दी गई है. 

Photo: cars.tatamotors.com

बैटरी पैक और पावर

Tiago EV को कंपनी ने दो बैटरी पैक (19kWh और 24kWh) में पेश किया है. छोटा बैटरी पैक 62Hp की पावर और बड़ी बैटरी 75Hp की पावर जेनरेट करता है.

Photo: cars.tatamotors.com

ड्राइविंग रेंज

19kWh की बैटरी 226 किमी और बड़ी 24kWh की बैटरी सिंगल चार्ज में 285 किमी की (MIDC) ड्राइविंग रेंज देती है.

Photo: cars.tatamotors.com

फास्ट चार्जिंग 

नई टिएगो में एक बड़ा बदलाव फास्ट चार्जिंग के तौर पर देखने को मिलता है. टाटा का कहना है टिएगो की चार्जिंग कैपेबिलिटी 40% फास्ट हो गई है.

Photo: cars.tatamotors.com

10 मिनट में 100KM

कंपनी का दावा है कि, अब टिएगो की बैटरी 10 मिनट में  इतनी चार्ज हो जाती है जिससे यूजर को 100 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलती है.

Photo: cars.tatamotors.com

35 मिनट में 80% चार्ज

इसके अलावा 30kW के DC फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी महज 35 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

Photo: cars.tatamotors.com

लाइफ टाइम वारंंटी

Tata Tiago EV के साथ कंपनी ने एक बड़ा दांव यह भी खेला है कि, इसकी बैटरी पर अब ग्राहकों को लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है.

Photo: cars.tatamotors.com

Read Next