आ रही Tata की सबसे सस्ती CNG कार, मिलेंगे गजब के फीचर्स

26 May 2026

By: Aajtak Auto

पेट्रोल + CNG + EV

टाटा अपनी नई टियागो (Tata Tiago 2026) को लेकर आ रही है. ये कार पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी. 

Video: YT/ Tata Motors

मिलेंगे नए फीचर्स

इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों को ही कंपनी ने अपडेट किया है. कार में कुछ ऐसे फीचर भी हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे. 

Photo: YT/ Tata Motors

रिवील हुआ डिजाइन

लॉन्च से पहले टाटा ने अपनी सबसे छोटी कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को रिवील कर दिया है. टाटा टियागो सीएनजी का लेटेस्ट टीजर कंपनी ने जारी किया है. 

Photo: YT/ Tata Motors

कैसा होगा एक्सटीरियर?

एक्सटीरियर की बात करें, तो टाटा टियागो सीएनजी पेट्रोल वेरिएंट जैसी ही होगी. इसमें अंतर सिर्फ सीएनजी की बैजिंग का होगा. 

Photo: YT/ Tata Motors

नया डैशबोर्ड मिलेगा 

ये कार दूसरी टाटा सीएनजी की तरह ही डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ आएगी. कार में नया डैशबोर्ड मिलेगा, जो पहले से ज्यादा साफ सुथरा दिखता है. 

Photo: YT/ Tata Motors

फैब्रिक फिनिश मिलेगी 

कार में प्रीमियम फैब्रिक फिनिश मिलेगी. इसमें नया फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले मिलेगा. 

Photo: YT/ Tata Motors

पैडल शिफ्टर होंगे 

कार में नया सेंटर कंसोल मिलेगा, जो पुराने मॉडल से अलग होगा. इसके एएमटी वर्जन में रोटेटर मिलेगा. इसके साथ ही कंपनी कार में पैडल शिफ्ट देगी. 

Photo: YT/ Tata Motors

फीचर्स की होगी भरमार

टियागो 2026 में 360 डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड और दूसरी रो में एसी वेंट मिलेंगे. कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग मिलेगा. 

Photo: YT/ Tata Motors

पुराना इंजन मिलेगा 

कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. कार 1.2 लीटर के थ्री-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी. सीएनजी पर ये 75 पीएस की पावर और 96.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. 

Photo: YT/ Tata Motors

कितना माइलेज है? 

टाटा टियागो सीएनजी में एएमटी पर 28.06 किलोमीटर प्रति किग्रा तक का माइलेज क्लेम करती है. वहीं मैन्युअल में ये 26.49 Km/Kg का माइलेज देगी.

Photo: YT/ Tata Motors

Read Next