कितनी मजबूत और सेफ है Tata Sierra? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा

18 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Sierra की दमदार वापसी

भारतीय कार बाजार में एक बार फिर धमाकेदार वापसी करते हुए Tata Sierra ने अपना फैन बेस तैयार कर लिया है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

बुकिंग 1 लाख पार

टाटा मोटर्स ने हाल ही में दावा किया है कि, Tata Sierra की बुकिंग आंकड़ा 1 लाख यूनिट को पार कर गया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट

लॉन्च के वक्त ही इसकी मजबूती को लेकर बड़े दावे किए गए थे. अब भारत न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) द्वारा इसका क्रैश टेस्ट किया गया है.

Photo: bncap.in

मिली इतनी सेफ्टी रेटिंग

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में टाटा सिएरा को पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि यह रेटिंग सिएरा के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है.

Photo: bncap.in

एडल्ट सेफ्टी 

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सिएरा ने लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल किया. इसने 32 में से 31.14 अंक मिले हैं.

Photo: bncap.in

फ्रंटल क्रैश टेस्ट

फ्रंटल क्रैश टेस्ट में सिएरा ने 16 में से 15.14 प्वाइंट स्कोर किए. ड्राइवर के सिर, गर्दन, जांघ, पेल्विस और पैरों को 'गुड' प्रोटेक्शन कैटेगरी में रखा गया.

Photo: bncap.in

को-ड्राइवर की सेफ्टी

को-ड्राइवर की सेफ्टी को अच्छा माना गया है. जहां ज्यादातर हिस्सों को 'गुड' रेटिंग मिली. हालांकि, दाहिने टिबिया को 'एडिक्वेट' रेटिंग दी गई.

Photo: bncap.in

साइड इम्पैक्ट टेस्ट

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी सिएरा ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां सिर, छाती, पेट और पेल्विस को 'गुड' प्रोटेक्शन कैटेगरी में रखा गया है.

Photo: bncap.in

बच्चों की सुरक्षा

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट के लिए 18 महीने और 3 साल के बच्चों की डमी को रियर-फेसिंग सीट में रखा गया था.

Photo: bncap.in

चाइल्ड सेफ़्टी में इतने प्वाइंट

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में टाटा सिएरा ने 49 में से 44.73 प्वाइंट स्कोर किया है.

Photo: bncap.in

दोनों डमी का स्कोर

फ्रंटल क्रैश में छोटे बच्चे के डमी को 8 में से 7.73 प्वाइंट मिले, जबकि 3 साल के डमी ने पूरे 8 प्वाइंट स्को किया है.

Photo: bncap.in

मिले फुल प्वाइंट

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में दोनों डमी को पूरे 4 में से 4 अंक मिले. CRS यानी चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन में भी सिएरा को पूरे 12 में से 12 अंक मिले.

Photo: bncap.in

सेफ्टी फीचर्स से लैस SUV

सिएरा में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

इंजन ऑप्शन

सिएरा में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

टर्बो पेट्रोल वेरिएंट

टर्बो पेट्रोल इंजन करीब 160 एचपी की पावर और 255 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन लंबी दूरी के लिए बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

क्या है कीमत 

Tata Sierra की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

इनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनॉ डस्टर, मारुति सुजुकी विक्टोरिस जैसे कारों से है.

Photo: ITG

देखें क्रैश टेस्ट वीडियो

Video: bncap.in

Read Next