Tata मोटर्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी कारें

03 Apr 2026

By: Aajtak Auto

जमकर हुई सेल

टाटा मोटर्स के लिए वित्तवर्ष 2026 बेहतरीन रहा है. कंपनी ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की है. यहां तक की मार्च 2026 भी कंपनी के लिए एक बड़ा महीना रहा है.

Photo: tatamotors.com

मार्च में कितनी हुई सेल

मार्च 2026 में कंपनी ने 66,192 पैसेंजर व्हीकल घरेलू मार्केट में बेचे हैं. वहीं 779 पैसेंजर व्हीकल को कंपनी ने मार्च में एक्सपोर्ट भी किया है.

Photo: tatamotors.com

28% की ग्रोथ

पिछले साल मार्च के मुकाबले कंपनी की घरेलू मार्केट में ग्रोथ 28 फीसदी की है. जबकि एक्सपोर्ट के मामले में ये ग्रोथ 204 परसेंट की है.

Photo: tatamotors.com

पहली बार 6 लाख पार 

वहीं वित्तवर्ष 2026 की बात करें, तो कंपनी ने पहली बार 6 लाख का आंकड़ा पार किया है. इस साल कंपनी ने कुल 6.4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. 

Photo: tatamotors.com

2025 में कितनी थी सेल

इसमें ईवी भी शामिल हैं. पिछले साल कंपनी ने पूरे वित्तवर्ष में कुल 5,56,263 कारें बेची थी. कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 15 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है.

Photo: tatamotors.com

क्या है CEO का कहना?

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि कंपनी के लिए ये साल एक लैंडमार्क की तरह रहा है. 

Photo: tatamotors.com

बेस्ट सेलिंग कार्स

उन्होंने बताया कि कंपनी ने 15 परसेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के साथ 6.4 लाख यूनिट्स पूरे साल में बेची हैं. नेक्सॉन और पंच कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार्स रही हैं.

Photo: tatamotors.com

नंबर दो का ब्रांड बना 

भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सबसे ज्यादा कार बेचने वाला दूसरा ब्रांड बन गया है. पहले नंबर पर अभी भी मारुति सुजुकी है. 

Photo: tatamotors.com

एक्सपोर्ट भी बढ़ा 

टाटा मोटर्स ने महिंद्रा और हुंडई को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने लगभग 10 हजार कार्स को एक्सपोर्ट भी किया है.

Photo: tatamotors.com

Read Next