थोड़ा नहीं... तगड़ा ओवरटेक! महिंद्रा-हुंडई को पछाड़ TATA फिर नंबर 2

2 February 2026

By; Ashwin Satyadev

जानदार जनवरी

टाटा मोटर्स के लिए जनवरी जानदार रही है. बीते महीने कंपनी की मंथली सेल्स में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है. नए मॉडलों के बदौलत टाटा ने जमकर गाड़ियां बेची हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

Tata बनी नंबर 2

ख़ास बात ये रही है कि, जनवरी में टाटा ने अपने क्लोज कम्पटीटर महिंद्रा और हुंडई को थोड़े नहीं बल्कि तगड़े मार्जिन से पछाड़ा है. अब टाटा सेकंड बेस्ट सेलर बन चुकी है.

Photo: Cars.tatamotors.com

जनवरी में कुल बिक्री

टाटा ने बीते जनवरी में कुल (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) 71,066 गाड़ियों की बिक्री की है. जो पिछले साल जनवरी में बेचे गए 48,316 यूनिट के मुकाबले 47.1% ज्यादा है.

Video: Ashwin Satyadev/ITG

घरेलू बाजार में 70,222

घरेलू बाजार में टाटा ने 70,222 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की 48,076 यूनिट के मुकाबले 46.1 प्रतिशत ज्यादा है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

EV सेग्मेंट में लीडर

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी टाटा की पकड़ मजबूत होती दिखी है. कंपनी ने जनवरी में 9,052 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल जनवरी में 5,240 यूनिट था.

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

महिंद्रा की सेल्स

महिंद्रा ने जनवरी 2026 में कुल (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट) 1,04,309 वाहनों की बिक्री दर्ज की है. जो सालाना आधार पर 25% की ग्रोथ दिखाता है. 

Photo: auto.mahindra.com

घरेलू बाजार में 63,510 

घरेलू बाजार में महिंद्रा ने कुल 63,510 यूनिट कारों की बिक्री की है. वहीं 3,577 एसयूवी को कंपनी ने दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया है. 

Photo: ITG

हुंडई की बिक्री

हुंडई ने जनवरी में कुल (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट)  73,137 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है.

Photo: Hyundai.com

घरेलू बाजार में 59,107

वहीं घरेलू बाजार में हुंडई ने 59,107 गाड़ियों की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत ज्यादा है. बिक्री के मामले में हुंडई टाटा और महिंद्रा से भी पीछे हो गई है.

Photo: Hyundai.com

Aura का जलवा

कंपनी का कहना है नेक्स्ट जेनरेशन वेन्यू की 12,143 यूनिट बिकीं हैं, जबकि ऑरा ने 7,978 यूनिट के साथ अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स रिकॉर्ड की है.

Photo: Hyundai.com

टोयोटा का क्या है हाल

टोयोटा ने जनवरी में कुल 33,880 गाड़ियों की बिक्री की है. यह आंकड़ा पिछले साल के जनवरी में बेचे गए 29,371 यूनिट के मुकाबले ज्यादा है.

Photo: toyotabharat.com

घरेलू बाजार में 30,630

घरेलू बाजार में टोयोटा ने 30,630 गाड़ियां बेचीं, जबकि 3,250 यूनिट को दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया गया है.

Photo: toyotabharat.com

Read Next