ABS ब्रेकिंग... धांसू फीचर्स! लॉन्च हुआ Suzuki का नया स्कूटर Access

4 February 2026

By; Aaj Tak Auto

सेफ्टी पर फोकस

सेफ्टी पर फोकस. इंडियन टू-व्हीलर ब्रांड भी समझ गए हैं, कि बाजार में पकड़ मजबूत करनी है तो सेफ्टी को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है.

Photo: Suzuki India

नया स्कूटर लॉन्च

इसी को ध्यान में रखते हुए सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपने मशहूर स्कूटर Suzuku Access को नए सेफ्टी फीचर्स के से लैस कर लॉन्च किया है.

Photo: Suzuki India

ABS वेरिएंट को बाजार में उतारा

कंपनी ने Access स्कूटर के नए ABS वेरिएंट को बाजार में उतारा है. कंपनी का दावा है कि अब एक्सेस स्कूटर राइडर्स को बेहतर ब्रेकिंग देगा.

Photo: Suzuki India

क्या कहते हैं MD

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के MD केनिची उमेडा के अनुसार, ABS वेरिएंट का मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत ज्यादा सेफ्टी प्रदान करना है.

Photo: Suzuki India

कैसे काम करता है ABS 

नए एक्सेस में दिया गया एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेक लगाते समय पहिए को लॉक होने से रोकता है. इससे स्कूटर फिसलने की आशंका कम होती है.

Photo: Suzuki India

खराब रास्तों पर भी कंट्रोल

खराब रोड कंडिशन में भी ब्रेक अप्लाई करने के दौरान स्कूटर पर कंट्रोल बना रहता है. जिससे फिसलने या राइडर के गिरने की संभावना कम हो जाती है.

Photo: Suzuki India

सिंगल-चैनल ABS

कंपनी का कहना है कि, यह सिस्टम सिंगल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) पर बेस्ड है. इससे स्कूटर की परफॉर्मेंस पर बिना असर पड़े पूरी सेफ्टी मिलती है.

Photo: Suzuki India

वेरिएंट और कीमत

सुजुकी एक्सेस ABS दो वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 92,328 रुपये रख गई है. वहीं राइड कनेक्ट टीएफटी ABS एडिशन की कीमत 98,378 रुपये है.

Photo: Suzuki India

कलर ऑप्शन

Suzuki Access स्कूटर कुल मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2, मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, पर्ल ग्रेस व्हाइट, सॉलिड आइस ग्रीन और पर्ल शाइनी बेज कलर में आता है.

Photo: Suzuki India

फाइनेंस स्कीम

सुजुकी इन ABS वेरिएंट्स पर आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी दे रही है. ग्राहकों को 6.99% से शुरू होने वाली ब्याज दर और जीरो प्रोसेसिंग फीस का फायदा मिलेगा.

Photo: Suzuki India

ऑफर का भी ऐलान

इसके अलावा कंपनी ने एक प्रमोशनल ऑफर का भी ऐलान किया है. जिसमें हर राज्य से 10 ग्राहक 5,000 रुपये का वाउचर जीत सकते हैं.

Photo: Suzuki India

Read Next