फुल फैमिली होगी फिट! धांसू 7-सीटर SUV की बुकिंग शुरू

28 Jan 2026

Credit: Credit Name

स्कोडा का बढ़ता पोर्टफोलियो

स्कोडा के लिए हालिया समय काफी बेहतर रहा है. एक तरफ कंपनी की सबसे सस्ती कार Kylaq धूम मचा रही है दूसरी ओर ब्रांड अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने में लगा है.

Photo: Skoda-auto.co.in

Kodiaq RS की बुकिंग शुरू

स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी नई पावरफुल कार Kodiaq RS को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने आज से इस SUV की बुकिंग शुरू कर दी है.

Photo: Skoda-auto.co.in

हाई-परफॉर्मेंस 7-सीटर

ये एक हाई-परफॉर्मेंस 7-सीटर SUV है, जो अपने दमदार इंजन और स्पोर्टी लुक के लिए मशहूर है. इसे बड़ी फैमिली के लिए भी काफी बेहतर माना जाता है.

Photo: Skoda-auto.co.in

इंजन और परफॉर्मेंस

Kodiaq RS में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Skoda-auto.co.in

6.3 सेकंड में रफ्तार

इस इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ये एसयूवी सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है.

Photo: Skoda-auto.co.in

जबरदस्त टॉप-स्पीड

कंपनी का दावा है कि, इसकी टॉप स्पीड 231 किमी/घंटा तक जाती है जो इसे भारत में अब तक की सबसे तेज Skoda SUV बनाती है.

Photo: Skoda-auto.co.in

डायनमिक साउंड बूस्ट

इसमें डायनमिक साउंड बूस्ट फीचर भी दिया गया है जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को और ज्यादा स्पोर्टी बनाता है.

Photo: Skoda-auto.co.in

मल्टी ड्राइविंग मोड

ड्राइवर इको, कंफर्ट, नॉर्मल, स्पोर्ट, इंडिविजुअल, स्नो और ऑफ-रोड जैसे अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स का चुनाव कर सकता है.

Photo: Skoda-auto.co.in

डैम्पिंग सेटिंग्स

स्कोडा का कहना है कि, इसमें डायनमिक चेसिस कंट्रोल दिया गया है, जिसमें 15 तरह के डैम्पिंग सेटिंग्स शामिल हैं.

Photo: Skoda-auto.co.in

कैसा है केबिन

इसका केबिन ब्लैक लेदर सीट्स और रेड स्टिचिंग के साथ प्रीमियम फील देता है. यह एसयूवी मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक, वेल्वेट रेड और स्टील ग्रे कलर में आएगी.

Photo: Skoda-auto.co.in

बेची जाएंगी 50 यूनिट

भारत में इसकी सिर्फ 50 यूनिट्स ही बेची जाएंगी. इच्छुक ग्राहक इसे 3 लाख रुपये के बुकिंग अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.

Photo: Skoda-auto.co.in

Read Next