9 गियर... 5.8 सेकंड में रफ्तार! शाहिद कपूर ने खरीदी ये धांसू कार

5 March 2026

Credit: Credit Name

शाहिद को कारों का शौक

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को लग्जरी कारों का खास शौक है. खासतौर पर Mercedes-Benz उनकी पसंदीदा ब्रांड में शामिल है.

Photo: Insta/@shahidkapoor

कलेक्श में जोड़ी नई कार

उनके गैराज में पहले से कई महंगी Mercedes कारें मौजूद हैं. अब शाहिद कपूर ने अपनी कार कलेक्शन में एक और शानदार SUV जोड़ ली है.

Photo: Insta/@shahidkapoor

खरीदी नई G-Wagon

एक्टर ने नई Mercedes-Benz G-Class खरीदी है, जिसे आमतौर पर G-Wagen कहा जाता है. इसकी कीमत 2.90 रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है.

Photo: Insta/@shahidkapoor

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

शाहिद कपूर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस एसयूवी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया है. जिसमें वो इस एसयूवी को ड्राइव करते भी नज़र आ रहे हैं.

Photo: Insta/@shahidkapoor

इसलिए मशहूर है ये SUV

Mercedes-Benz G-Class अपने दमदार लुक, शानदार रोड प्रेजेंस और जबरदस्त ऑफ-रोड कैपेबिलिटी के कारण काफी लोकप्रिय है. 

Photo: Insta/@shahidkapoor

एक्टर ने चुना ये कलर

शाहिद कपूर ने इस SUV का क्लासिक ग्रे कलर चुना है. इसके अलावा यह एसयूवी कई अन्य कलर ऑप्शन में आती है.

Photo: Insta/@shahidkapoor

कैसी है ये एसयूवी

SUV के फ्रंट में हॉरिजॉन्टल स्लैट्स वाली ग्रिल दी गई है. साथ ही इसमें 20-इंच के AMG अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और ज्यादा दमदार बनाते हैं.

Photo: Mercedes-benz.co.in

इंजन परफॉर्मेंस

इस एसयूवी में 3.0-लीटर का स्ट्रेट-सिक्स टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 362 bhp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम

यह नया मॉडल कंपनी की लाइन-अप में पहले मौजूद G 400d की जगह आया है. इसमें 48-वोल्ट का माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

9 गियर

इंजन को 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो चारों पहियों को पावर देता है. जिससे ऑफरोडिंग और भी बेहतर होती है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

शानदार है स्पीड

यह SUV महज 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

वॉटर वेडिंग कैपेसिटी

इसमें 241 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी 700 मिमी है. यानी पानी से भरे रास्तों पर भी ये एसयूवी आसानी से दौड़ सकती है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

ऑफरोडिंग में बेस्ट

इसके अलावा इसमें 31 डिग्री का अप्रोच एंगल, 26 डिग्री का ब्रेकओवर एंगल और 30 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिलता है. जिससे यह मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है.

Photo: Mercedes-benz.co.in

Read Next