खरीदनी है सेकंड हैंड कार, तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना पड़ेगा पछताना
11 Apr 2026
By: Aajtak Auto
बजट में नहीं मिल रही कार
पिछले कुछ दिनों में नई कारों की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई है. अगर आप एक लो बजट कार देख रहे हैं, तो उसमें आपको कई सारे कॉम्प्रोमाइज करने पड़ेंगे.
Video: ITG
करना होगा समझौता
फीचर्स से लेकर पसंद के डिजाइन तक कई ऐसी चीजें हैं, जो अब कम बजट में नहीं मिल रही हैं. ऐसे में लोग एक सेकंड हैंड कार खरीदने पर विचार करते हैं.
Photo: Unsplash
गलत कार खरीद लेंगे
अगर आप भी एक सेकंड हैंड कार खरीद रहे हैं, तो आपकी कुछ गलतियों की वजह से शायद सस्ते में मिल रहा ये सौदा आपको महंगा पड़ जाएगा.
Photo: Unsplash
कहां से खरीदें कार
सबसे पहला कदम होता है कार चुनने का. अगर आप किसी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से कार खरीदते हैं, तो आपको सामान्य के मुकाबले ज्यादा पैसा खर्च करना होगा.
Photo: Unsplash
कीमत कैसे तय करें
बेहतर होगा कि आप अपने लिए किसी जानने वाले से कार खरीदें. इससे आप अच्छी खासी रकम बचा सकते हैं. उसकी वैल्यूएशन आप किसी एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से लगवा सकते हैं.
Photo: ITG
फ्री PDI हो जाएगी
इससे होगा ये कि आपको कार की एक्चुअल कंडीशन के बारे में भी पता चल जाएगा. एक तरह से उस कार की पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन) हो जाएगी.
Photo: ITG
खुद जरूर चलाएं कार
इसके अलावा कार को खुद चलाकर देखें. इससे आपको उस कार की कंडीशन का अंदाजा लग जाएगा. साथ ही आपके लिए कार कितनी सही है ये भी पता चलेगा.
Photo: hyundai.com
मैकेनिक की मदद लें
कार की बारीकियों को आप चेक नहीं कर सकते हैं. इसके लिए एक मैकेनिक को अपने साथ ले जा सकते हैं, जो कार की दिक्कतों के बारे में आपको बता सके.
Photo: hyundai.com
सर्विस रिकॉर्ड चेक करें
बहुत ज्यादा चली हुई कार भी एक अच्छी डील हो सकती है अगर उसकी समय पर सर्विस हुई हो. इसलिए कार का सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें.
Photo: hyundai.com
पेपर और चालान चेक करें
कार पर चालान तो नहीं इसका पता जरूर लगा लें. वरना खरीदने के बाद आपको उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है. कार के सभी पेपर्स को ठीक तरीके से चेक करें.