Royal Enfield की इस बाइक पर टूट पड़े लोग! बिक गईं 6 लाख यूनिट

10 March 2026

By; Aaj Tak Auto

Royal Enfield Meteor 350

रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर क्रूज़र बाइक Meteor 350 ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 

Photo: ITG

5 साल में 6 लाख बाइक्स

कंपनी के मुताबिक, नवंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से इस बाइक की दुनिया भर में 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.

Photo: ITG

दुनिया भर में मशहूर

अपने क्लासिक डिजाइन, कंफर्टेबल राइड और भरोसेमंद इंजन के दम पर Meteor 350 ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मजबूत पहचान बनाई है.

Photo: ITG

J सीरीज इंजन वाली पहली बाइक

Royal Enfield ने नवंबर 2020 में Meteor 350 को लॉन्च किया था. यह कंपनी की पहली बाइक थी जिसे नए J-series इंजन के साथ पेश किया गया.

Photo: ITG

दूसरी बाइक्स को मिला यही इंजन

बाद में यही प्लेटफॉर्म कंपनी की कई दूसरी 350 सीसी बाइक्स में भी इस्तेमाल किया गया. जिसमें क्लासिक, हंटर, बुलेट और गोअन क्लासिक जैसे मॉडल शामिल हैं.

Photo: ITG

विदेशों में भी धूम

Meteor 350 को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. खास तौर पर लैटिन अमेरिका, SAARC देशों और यूरोप के बाजारों में.

Photo: ITG

दमदार इंजन 

Meteor 350 में 349 सीसी का एयर-ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

स्मूद परफॉर्मेंस

कंपनी के मुताबिक इसका इंजन काफी स्मूद और भरोसेमंद है, जिससे लंबी दूरी की राइड भी आरामदायक हो जाती है.

Photo: ITG

एडवांस फीचर्स

Meteor 350 में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पार्ट-एनालॉग और पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

Photo: ITG

ट्रिपर नेविगेशन

इसमें Tripper नेविगेशन पॉड भी दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है.

Photo: ITG

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा बाइक में LED लाइटिंग, प्रीमियम स्विचगियर, स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. 

Photo: ITG

चार वेरिएंट

Meteor 350 चार वेरिएंट में आती है. जिसमें फायरबॉल, स्टेलर, ऑरोरा और सुपरनोवा शामिल हैं. इस बाइक को दुनिया के 6 अलग-अलग देशों में बेचा जाता है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

भारत में इस बाइक की कीमत 1,95,546 रुपये से शुरू होकर 2,15,770 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: ITG

Read Next