Royal Enfield की बंपर डिमांड, कंपनी ने बेच दी 3.3 लाख बाइक्स 

02 July 2026

By: Aajtak Auto

जून में कितनी हुई सेल

रॉयल एनफील्ड के लिए जून का महीना जबरदस्त रहा है. कंपनी ने जून 2026 में 1,14,032 बाइक्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 27 परसेंट की है.

Photo: royalenfield.com

पहले कितनी थी सेल

जून 2025 में रॉयल एनफील्ड ने 89,540 बाइक्स को बेचा था. कंपनी की ग्रोथ की वजह डोमेस्टिक मार्केट में बढ़ती मांग है. जबकि ब्रांड का एक्सपोर्ट कम हुआ है. 

Photo: royalenfield.com

घरेलू मार्केट में बंपर मांग

कंपनी की डोमेस्टिक सेल में 34 परसेंट की ग्रोथ है. रॉयल एनफील्ड ने घरेलू बाजार में 1,02,930 बाइक्स जून में बेची हैं, जबकि पिछले साल 76,957 यूनिट्स बेची थीं. 

Photo: royalenfield.com

एक्सपोर्ट कम हुआ है 

रॉयल एनफील्ड का एक्सपोर्ट 12 परसेंट ईयर ऑन ईयर कम हुआ है. इस वित्तवर्ष की शुरुआत से ही रॉयल एनफील्ड का एक्सपोर्ट कम हुआ है.

Photo: royalenfield.com

पहले क्वार्टर में कितनी सेल

वित्तवर्ष 2026-27 की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड ने कुल 3,30,427 यूनिट्स को बेचा है. ये पिछले साल के पहले क्वार्टर के मुकाबले 24 परसेंट ज्यादा है. 

Photo: royalenfield.com

कितनी हुई है बिक्री? 

इस दौरान डोमेस्टिक सेल 32 परसेंट बढ़ी है. कंपनी ने भारतीय बाजार में 3,01,174 बाइक्स इस दौरान बेची हैं जबकि एक्सपोर्ट सिर्फ 29,253 यूनिट्स हुई हैं.

Photo: royalenfield.com

इलेक्ट्रिक बाइक की सेल

जून में रॉयल एनफील्ड ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea C6) की डिलीवरी भी शुरू की है.

Video: flyingflea

शुरू हुई डिलीवरी 

इस बाइक को कंपनी ने नई ब्रांड आइडेंटिटी के साथ इंट्रोड्यूस किया है, जिसकी डिलीवरी बेंगलुरू में हो रही है. कंपनी इसे एक्सपैंड कर रही है. 

Photo: flyingflea.royalenfield.com

मॉडल्स का डेटा नहीं आया

अभी रॉयल एनफील्ड का मॉडल वाइज सेल्स डेटा सामने नहीं आया है. इस डेटा के आने बाद पता चलेगा कि ब्रांड के किन मॉडल्स की डिमांड सबसे ज्यादा है.

Photo: royalenfield.com

Read Next