31 Oct 2026
By: Aajtak Auto
रॉयल एनफील्ड ने हाल में ही अपनी क्लासिक 650 का एनिवर्सरी एडिशन हाइपरशिफ्ट लॉन्च किया था. इस बाइक की सभी यूनिट्स सिर्फ 6 मिनट में बिक गई हैं.
Photo: royalenfield.com
कंपनी ने अपनी 125वीं सालगिरह पर इस बाइक को लॉन्च किया था. हालांकि, बाइक की सिर्फ 125 यूनिट्स ही भारत में लॉन्च की गई थीं.
Photo: royalenfield.com
इसकी डिलीवरी नवंबर की शुरुआत में शुरू हो सकती है. इस बाइक को स्पेशल बनाने के लिए कंपनी ने इसमें कई कस्टम एलिमेंट्स जोड़े थे.
Photo: royalenfield.com
क्लासिक 650 हाइपरशिफ्ट में कंपनी ने ब्रास बेस का इस्तेमाल किया है, जो रेड, ग्रीन और गोल्ड कलर में लाइट पड़ने पर बदलता है.
Photo: royalenfield.com
यानी बाइक लाइट पड़ने पर अलग-अलग कलर में दिखेगी. कंपनी ने 125 ईयर्स क्रेस्ट, एनिवर्सरी साइड पैनल बैज और हैंड पेंट पिनस्ट्राइप्स भी जोड़ी हैं.
Photo: royalenfield.com
बाइक में टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक और राउंड बॉडीवर्क पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे इसका लुक रेट्रो बना रहे.
Photo: royalenfield.com
इसमें 647.95सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 43.6 एपची की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है.
Photo: royalenfield.com
बाइक में 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर व्हील्स मिलते हैं. इसमें डुअल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ आती है.
Photo: royalenfield.com
रॉयल एनफील्ड ने 125थ एनिवर्सरी एडिशन हाइपरशिफ्ट क्लासिक 650 को 4,25,589 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था.
Photo: royalenfield.com