खतरे में लीजेंड! नहीं मिल रहे खरीदार, बमुश्किल बिकी 400 गाड़ियां

21 September 2026

By: Ashwin Satyadev

भारतीय कार बाजार

भारतीय कार बाजार में पैठ बनाने का रास्ता बहुत दुर्गम है और उससे भी निर्मम है यहां का ट्रेंड और ग्राहकों का मिजाज.

Video: ITG

Duster की वापसी

इस साल की शुरुआत में जब फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनॉ ने अपनी Renault Duster रिटर्न का ऐलान किया तो लीजेंड की वापसी का जोर-शोर से स्वागत हुआ.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

26 जनवरी को भारत में पर्दा उठाने के बाद मार्च में कंपनी ने Renault Duster को लॉन्च किया. इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये तय की गई.

Photo: Renault.co.in

शुरुआती माहौल

बाजार में आने के बाद शुरुआती दिनों में डस्टर ने तगड़ा माहौल बलाया और पहले महीने या मार्च में डिलीवरी शुरू होते ही इसके 1,402 यूनिट बेचे गए.

Photo: Renault.co.in

फिर घटने लगी सेल

अगले महीने यानी अप्रैल में 2,359 यूनिट डिस्पैच हुए. लेकिन मई आते ही मानों जैसे लीजेंड पर नज़र लग गई. मई में इसकी बिक्री घटकर 1,267 यूनिट पर आ गई.

Photo: Renault.co.in

अगस्त में बुरा हाल

जून में बमुश्किल 1,011 यूनिट बेचे गए और जुलाई में ये आंकड़ा 512 यूनिट पर आ गया. सबसे बुरी हालत बीते अगस्त में रही, इस महीने इसके कुल 406 यूनिट बेचे गए.

Photo: Renault.co.in

कुल 6,957 यूनिट सेल

यानी मार्च से लेकर अगस्त तक पिछले 6 महीनों Renault Duster के कुल तकरीबन 6,957 यूनिट की ही बिक्री हुई है. जो इसके कम्पटीटर्स के एक महीने की सेल है.

Photo: Renault.co.in

3 इंजन ऑप्शन

Duster को दो टर्बो पेट्रोल इंजन (1.0 लीटर और 1.3 लीटर) और एक हाइब्रिड इंजन 1.8 लीटर पेट्रोल के साथ पेश किया गया है. फिलहाल केवल टर्बो वेरिएंट की ही बिक्री हो रही है.

Photo: Renault.co.in

हाइब्रिड का इंतजार

कंपनी ने वायदा किया था कि, इस साल फेस्टिव सीजन तक 1.8 लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट की बिक्री भी शुरू की जाएगी. इसी वेरिएंट का इंतजार ज्यादातर लोगों को है.

Photo: Renault.co.in

तब बढ़ेगी रफ्तार

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले समय में जब स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट बाजार में उतरेगा तब संभवत: लीजेंड की रफ्तार बढ़ेगी.

Photo: Renault.co.in

Read Next