Duster CNG होगी लॉन्च? हाइब्रिड की बंपर डिमांड, हुई सोल्ड आउट
20 Mar 2026
By; Aajtak Auto
हाइब्रिड हुई सोल्ड आउट
नई रेनो डस्टर भारत में लॉन्च हो चुकी है. कंपनी ने अभी तक इसके हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतों का ऐलान नहीं किया है.
Photo: renault.com
हालांकि, उससे पहले ही डस्टर हाइब्रिड की बुकिंग 2026 के लिए बंद कर दी गई है. हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का ऐलान दीवाली तक हो सकता है.
Photo: renault.com
रेनो ने डस्टर की प्रीबुकिंग 26 जनवरी को शुरू की थी. डस्टर हाइब्रिड की सफलता के बाद डस्टर CNG की लॉन्चिंग की भी चर्चा हो रही है.
Photo: renault.com
जनवरी में रेनो इंडिया की चीफ ऑफ इंजीनियरिंग डॉक्टर विक्रमन वी ने बताया था कि ब्रांड CNG वर्जन पर तभी विचार करेगा जब कस्टमर्स की मांग होगी.
Photo: renault.com
उन्होंने कहा था कि हमें देखना होगा कि CNG किस तरह से डस्टर की इमेज पर फिट बैठता है. कुछ लोग कार के स्पोर्टी नेचर को CNG से नहीं जोड़ना चाहते हैं.
Photo: renault.com
उन्होंने बताया था कि फिलहाल Duster CNG की लॉन्चिंग को मैं ना तो कन्फर्म कर रहा हूं ना ही इससे इनकार कर रहा हूं.
Photo: renault.com
डॉ विक्रमन वी ने ऑटोकार से बातचीत में कहा था कि हम कंपटीशन, मार्केट और कस्टमर्स की जरूरत को देखेंगे, उसके बात कोई फैसला लेंगे.
Photo: renault.com
वहीं रेनो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने एक इंटरव्यू में टर्बो CNG पर बात की है.
Photo: renault.com
उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि CNG को सिर्फ नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में क्यों जोड़ा जाता है. टर्बो CNG भी दिया जा सकता है.
Photo: renault.com
Read Next
ये भी देखें
Tata की इस कार की बंपर डिमांड, कई हफ्तों का है वेटिंग पीरियड
रॉयल एनफील्ड Hunter 350 को देगी टक्कर, आ रही है दमदार बाइक
कितनी मजबूत और सेफ है Tata Sierra? क्रैश टेस्ट में हुआ खुलासा
10.29 लाख दाम, 6 एयरबैग्स... सबसे सस्ती Duster में क्या-क्या मिलता है