आ रही है Mini Duster, सामने आई धांसू SUV रेनो Bridger की पहली तस्वीर
05 Mar 2026
By: Aajtak Auto
10 मार्च को उठेगा पर्दा
रेनो ने अपनी अपकमिंग कार का ऐलान कर दिया है. कंपनी 10 मार्च को Bridger Concept का पेश करेगी, जो कंपनी की छोटी मगर दमदार SUV होगी.
Photo: Renault
कंपनी ने जनवरी में Duster को लॉन्च किया था, तभी मिनी डस्टर की भी कहानी सामने आने लगी थी. कंपनी ने संकेत दिया था कि वे इसके बारे में जल्द बताएंगे.
Photo: Renault
माना जा रहा है कि Renault Bridger Concept ही मिनी डस्टर होगी, जिसे कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है.
Photo: Renault
ब्रांड इस कार को Renault Kiger के सेगमेंट में पेश करेगी. हालांकि, इसकी कीमत Kiger से थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
Photo: ITG
ब्रांड ने अभी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. साथ ही इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा ये भी साफ नहीं है.
Photo: Renault
Bridger Concept की लंबाई 4 मीटर से कम होगी, लेकिन इसमें स्पेस के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
Photo: Renault
इंजन की बात करें, तो कंपनी इसमें Kiger वाला ही 1.0-litre का टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 100hp की
पावर जनरेट करेगा.
Photo: Renault
इसमें मैन्युअल और CVT दोनों ही तरह के गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. कंपनी इसे Kiger के सेगमेंट में ही लॉन्च करेगी.
Photo: Renault
इस SUV को कंपनी अर्बन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार करेगी. इसका प्रोडक्शन फॉर्म भारत में डिजाइन किया जाएगा.
Photo: Renault
Read Next
ये भी देखें
पूरी फैमिली हो जाएगी फिट, 6 लाख से कम में मिलेगी 7-सीटर कार
बोल्ड स्टाइल, 500KM रेंज! Mahindra की स्पेशल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च
इन 5 कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग, इस सेडान की हुई बंपर सेल
पूरी फैमिली होगी खुश! लो सैलरी-इनकम वालों के लिए सस्ती कारें