Scorpio-N को टक्कर देगी ये कार, सामने आया भारत में टेस्टिंग का वीडियो 

12 Mar 2026

By: Aajtak Auto

जल्द लॉन्च होंगी नई कार्स

रेनो भारतीय बाजार में जल्द ही नई डस्टर को लॉन्च करने वाली है. इसके अलावा कंपनी कुछ दूसरी गाड़ियों को भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है. 

Photo: dacia.co.uk

इसमें एक 7-सीटर कार भी शामिल है, जिसका सीधा मुकाबला Mahindra Scorpio-N जैसी कार से होगा. ये कार रेनो बिगस्टर पर बेस्ड होगी. 

Video: YouTube/ @AutoBuzzIndiaOfficial

रेनो का सिस्टर ब्रांड Dacia Bigster को ऑफर करता है. हालांकि, Dacia Bigster 5-सीटर कार है, जिसमें काफी बड़ा बूस्ट स्पेस मिलता है. 

Photo: dacia.co.uk

रेनो इसकी कार पर बेस्ड एक 7-सीटर को भारत में लॉन्च कर सकती है. टेस्टिंग के दौरान इस कार को भारत में स्पॉट किया गया है. 

Photo: dacia.co.uk

चेन्नई में इस कार को स्पॉट किया गया है. कार में भारत के मुताबिक कई बदलाव किए जाएंगे, जिससे कार को ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके. 

Photo: dacia.co.uk

हालांकि, टेस्टिंग कार पर काफी ज्यादा कैमोफ्लाज लगा हुआ है, जिसकी वजह से इसकी एक्सटीरियर डिजाइन डिटेल्स छिप जाती हैं. 

Photo: dacia.co.uk

वीडियो में कार का फ्रंट व्यू, साइड व्यू और थ्री क्वार्टर व्यू दिख रहा है. फ्रंट में बड़ा एयर डैम, स्किड प्लेट, फ्रंट बंपर और LED टर्न इंडीकेटर्स दिख रहे हैं. 

Photo: dacia.co.uk

ये ग्लोबल वर्जन जैसे ही हैं. कार के ग्लोबल वर्जन में 19-इंच के एलॉय व्हील्स मिलते हैं. टेस्टिंग व्हीकल में भी इन्हीं का इस्तेमाल किया गया है. 

Photo: dacia.co.uk

इस कार को कंपनी भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. इसमें डस्टर वाले ही इंजन दिए जा सकते हैं.

Photo: dacia.co.uk

Read Next