10 July 2026
By: Aaj Tak Auto
निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी Nissan Tekton को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. कंपनी इसे 'बेबी पेट्रोल' कह रही है.
Video: Insta/nissan_india
दरअसल, इस एसयूवी का डिज़ाइन कंपनी के ग्लोबल मॉडल Nissan Patrol से इंस्पायर्ड है. यही वजह है कि, इसे बेबी पेट्रोल भी कहा जा रहा है.
Phoot; Nissan.com
नई Nissan Tekton को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है. जो टॉप मॉडल के लिए 18.59 लाख रुपये तक जाता है.
Photo: ITG
इसके बेस वेरिएंट यानी Visia T160 में कंपनी ने कमाल के फीचर्स दिए हैं. आइये देखें इसके बेस वेरिएंट में आपको क्या-क्या मिलेगा.
Photo: ITG
Tekton Visia का डिजाइन लगभग टॉप वेरिएंट जैसा ही रखा गया है. हालांकि इसमें थोड़े बहुत बदलाव जरूर किए गए हैं, जो बहुत मामूली हैं.
Photo: ITG
इसमें LED हेडलैंप, LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, बोनट पर Tekton बैजिंग, बॉडी कलर ORVM और डोर हैंडल दिए गए हैं.
Photo: ITG
पहली नजर में इसे देखकर यह महसूस नहीं होता कि यह कंपनी का एंट्री-लेवल मॉडल है. इसके साथ 17 इंच के स्टील व्हील मिलते हैं.
Photo: ITG
केबिन का डिजाइन भी महंगे वेरिएंट जैसा ही है. हालांकि, बेस मॉडल में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं मिलता.
Photo: ITG
इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 4-स्पीकर Arkamys ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसे डिस्प्ले के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है.
Photo: ITG
इसके अलावा पावर विंडो, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, रियर एसी वेंट और ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
Photo: ITG
Tekton Visia में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ITG
इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 19.5 kmpl तक का माइलेज देगी.
Photo: ITG
इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिलती है.
Photo: ITG
इसके अलावा ग्राहक कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स चाहते हैं तो Visia Plus चुन सकते हैं. जिसकी कीमत (11.14 लाख) बेस मॉडल Visia से 65,000 रुपये ज्यादा है.
Photo: ITG
इस एक्स्ट्रा प्राइस में आपको 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
अगर आप थोड़े ज्यादा फीचर्स चाहते हैं, तो Visia Plus पर एक्स्ट्रा 65,000 रुपये खर्च करना भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
Photo: ITG