एक महीने में 71% कम हुई इस SUV की बिक्री... जोर-शोर से हुई थी लॉन्च

15 Sep 2026

By: Aajtak Auto

कैसा रहा अगस्त 2026?

अगस्त का महीना निसान के लिए अच्छा साबित हुआ है. कम से कम अगर हम इसे ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ के लिहाज से देखें, तो यही दिखता है. 

Video: Nissan

148% की ग्रोथ 

जहां पिछले साल अगस्त में कंपनी ने सिर्फ 1,384 कारें बेची थी. वहीं इस साल अगस्त में कंपनी ने 3,426 करें बेची हैं. यानी 148% की सेल्स ग्रोथ रजिस्टर की है. 

Photo: nissan.in

इस बात का रखें ध्यान 

हालांकि, इसमें एक बड़ा कैच मॉडल्स की संख्या को लेकर है. पिछले साल अगस्त में कंपनी सिर्फ एक कार मैग्नाइट बेच रही थी. 

Photo: nissan.in

तीन कारें बेच रही है कंपनी

वहीं इस साल अगस्त में कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन कारें हैं. इसमें मैग्नाइज, ग्रेवाइट और टेकटॉन शामिल हैं. अब बात करते हैं टेकटॉन एसयूवी की. 

Photo: nissan.in

Tekton का क्या हुआ हाल? 

इस कार को कंपनी ने जोर-शोर से लॉन्च किया था. जुलाई में इस कार की सेल्स शुरू हुईं और पहले ही महीने कंपनी ने इसकी 1,670 यूनिट्स बेच दीं. 

Photo: nissan.in

अब कितनी रह गई सेल्स? 

वहीं अगस्त में इस एसयूवी की सेल में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. जुलाई में लॉन्च हुई एसयूवी की अगस्त में सिर्फ 491 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: nissan.in

टेकटॉन की सेल्स को झटका 

यानी जुलाई के मुकाबले अगस्त में इस एसयूवी की सेल्स 71 परसेंट कम हुई हैं. वहीं निसान की सेल्स जुलाई के मुकाबले अगस्त में 24 फीसदी कम हुई है. 

Photo: nissan.in

एक महीने ही रही चमक 

इस एसूयवी के लॉन्च के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि कंपनी की सेल्स में उछाल आएगा. उछाल आया भी लेकिन सिर्फ एक महीने के लिए.

Photo: nissan.in

कितनी है कीमत? 

निसान टेकटॉन 10.49 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है. इसमें 1.0 लीटर और 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलता है.

Photo: nissan.in

Read Next