5.65 लाख में Gravite क्या लेकर आई? बेस वेरिएंट में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
20 Feb 2026
By; Ashwin Satyadev
Nissan Gravite
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान ने भारतीय बाजार में देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार Nissan Gravite को लॉन्च कर दिया है.
Photo: ITG
कीमत है इतनी
आकर्षक लुक और शानदार स्पेश के साथ आने वाली इस 7 सीटर कार की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
Photo: ITG
बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा
कंपनी का दावा है कि, इंटीरियर फीचर्स से लेकर सेफ्टी तक, हर पहलू में ग्राहकों की जरूरतों का खास ध्यान रखा गया है. आइए देखें इसके बेस वेरिएंट में क्या मिलता है.
Photo: ITG
इंजन और परफॉर्मेंस
Nissan Gravite में कंपनी ने 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. जो 71.01 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: ITG
कितना देती है...
इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार 19 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगी.
Photo: ITG
कार की साइज
निसान ग्रेवाइट कुल 5 वेरिएंट में आती है. इसके बेस वेरिएंट Gravite Visia की लंबाई 3,987 मिमी, चौड़ाई 1,734 मिमी और उंचाई 1,644 मिमी है.
Photo: ITG
एक्सटीरियर फीचर्स
इस MPV में प्रोजेक्टर हेडलैंप और क्रिस्टल एज टेल लैंप दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं. पियानो ब्लैक 2D ग्रिल डिजाइन के साथ अपर ग्रिल पर सैटिन सिल्वर गार्निश दी गई है.
Photo: ITG
C-शेप्ड एक्सेंट
आगे और पीछे प्रोटेक्टिव C-शेप्ड एक्सेंट, ब्लैक स्किड प्लेट्स और टेल गेट कनेक्टिंग गार्निश इसे स्टाइलिश बनाते हैं.
Photo: ITG
14 इंच के स्टील व्हील्स
इसमें R14 यानी 14 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं जो सेंटर कैप के साथ आते हैं. वहीं हायर वेरिएंट में 15 इंच व्हील का ऑप्शन मिलता है.
Photo: ITG
कैसा है केबिन
कार के केबिन में एक्सपैंसिव ड्यूल टोन थीम दी गई है, जो अंदर बैठते ही प्रीमियम एहसास कराती है. स्पोर्टी सीट्स पर एक्टिव हेक्सागन पैटर्न मिलता है.
Photo: ITG
कन्वीनियंस फीचर्स
इस गाड़ी में 8.89 सेमी का LED डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. फ्रंट पावर विंडो, इलेक्ट्रॉनिक पावर और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, 12V फ्रंट पावर आउटलेट मिलता है.
Photo: ITG
रिक्लाइन फंक्शन सीट
कार में 1st और 2nd रो की सीट्स स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन के साथ आती हैं. दूसरी रो में 60:40 स्प्लिट सीट्स दी गई हैं, जिनमें 40% टम्बल और 60% फोल्ड की सुविधा मिलती है.
Photo: ITG
स्प्लिट फोल्डेबल सीट्स
तीसरी रो में 50:50 स्प्लिट फोल्डेबल सीट्स दी गई हैं, जो जरूरत पड़ने पर पूरी तरह हटाई भी जा सकती हैं. दूसरी और तीसरी रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी दिए गए हैं.
Photo: ITG
स्टोरेज स्पेस
अन्य फीचर्स में मैनुअली एडजस्ट होने वाले ORVM, डबल ग्लव बॉक्स, ओपन स्टोरेज स्पेस के साथ सेंटर कंसोल भी दिया गया है, जो छोटी चीजें रखने में मदद करता है.
Photo: ITG
6 एयरबैग
सेफ्टी के मामले में यह MPV काफी मजबूत नजर आती है. इसमें कुल 6 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग शामिल हैं.
Photo: ITG
सेफ्टी फीचर्स
इसके साथ ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, ABS और EBD जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
पार्किंग सेंसर
रियर पार्किंग सेंसर, TPMS, हैवी ब्रेकिंग पर ऑटोमैटिक हैजर्ड वार्निंग और सभी सीट्स के लिए 3 पॉइंट सीट बेल्ट दिए गए हैं.
Photo: ITG
625 लीटर बूट स्पेस
Nissan Gravite में कंपनी ने स्पेस का पूरा ख्याल रखा है. 5 सीट पर इसमें 625 लीटर और 6 सीट पर 320 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.