Nissan का कमबैक! इस दिन लॉन्च होगी 7-सीटर फैमिली कार Gravite
4 Feb 2026
By; Aaj Tak Auto
निसान की तैयारी
जापानी कार कंपनी निसान भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो में एक और नया मॉडल शामिल करने जा रही है.
Photo; Nissan.in
Nissan Gravite
निसान इंडिया ने कंफर्म किया है कि आगामी 17 फरवरी को आधिकारिक तौर पर Nissan Gravite से पर्दा उठाया जाएगा.
Video: Nissan.in
पहले ही लॉन्च हो जाती कार
इससे पहले इस कार को 21 जनवरी को पेश किया जाना था, लेकिन किसी वजह से इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई थी.
Photo: Nissan.in
जारी हुआ टीजर
इसका एक टीज़र जारी किया गया है. Nissan Gravite को एक खास सिग्नेचर टील कलर में उतारा जाएगा, जो इसे सेग्मेंट में मौजूद दूसरी कारों से अलग करता है.
Photo: Nissan.in
कैसा है डिज़ाइन
Nissan Gravite में हॉरिजॉन्टल पोजिशन में लगी LED डे टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो हेडलैंप यूनिट के साथ इंटीग्रेटेड हैं.
Photo: Nissan.in
फ्रंट लुक
फ्रंट ग्रिल पर क्रोम स्लैट दिया गया है और बोनट पर बड़े अक्षरों में Gravite लिखा हुआ है, जो इसे बोल्ड और प्रीमियम लुक देता है.
Photo: Nissan.in
रियर प्रोफाइल
इसके पिछले हिस्से में स्प्लिट टेललैंप सेटअप मिलेगा, जिसे टेलगेट पर दिए गए हॉरिजॉन्टल इंसर्ट से जोड़ा गया है. पीछे की तरफ भी Gravite बैज दिया गया है.
Photo: Nissan.in
इंजन
Nissan Gravite को रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें वही 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है.
Photo: Nissan.in
गियरबॉक्स
गियरबॉक्स के तौर पर इसमें मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे. फीचर्स और वेरिएंट लाइनअप से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के वक्त सामने आएगी.
Photo: Nissan.in
इंफोटेंमेंट सिस्टम
इसमें बड़ी ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, पार्किंग सेंसर्स, मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), मल्टीपल एयरबैग की सुविधा दी जा सकती है.
Photo: Nissan.in
Gravite से होगा कमबैक
Nissan Gravite को कंपनी के लिए बड़ा कमबैक माना जा रहा है. क्योंकि पिछले साल इस बात की चर्चा थी कि निसान भारत से कारोबार समेट सकती है.
Photo: ITG
हम कहीं नहीं जा रहे हैं
लेकिन उस वक्त निसान इंडिया के एमडी सौरभ वत्स ने कहा था कि, "हम कहीं नहीं जा रहे हैं, हम इंडियन मार्केट में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं."
Photo: ITG
मार्च में कीमतों का ऐलान
कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि मार्च से इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी, ऐसे में माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक इसकी कीमतों का भी ऐलान हो सकता है.