11 August 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन कार बायर्स के बीच बड़ी और ज्यादा स्पेस वाली कारों की डिमांड हमेशा से रही है. इस मामले में MPV कारों को सबसे बेहतर माना जाता है.
Video: ITG
MPV सेगमेंट में यूं तो कई कारें मौजूद हैं, लेकिन जो मुकाम Toyota Innova का है, वो सबसे उपर है. इसे बेस्ट फैमिली कार के तौर पर पसंद किया जाता है.
Photo: Toyotabharat.com
टेस्टिंग मॉडल को देखकर इस कार से जुड़ी कुछ ख़ास जानकारियां सामने आई हैं. तो आइये जानें कैसी होगी नई इनोवा हाईक्रॉस?
Photo: Toyotabharat.com
माना जा रहा है कि कंपनी इसके फ्रंट और रियर लुक में बदलाव करेगी. नई MPV में Toyota Hilux जैसे डिजाइन वाली नई हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल देखने को मिल सकती है.
Photo: Toyotabharat.com
इसके अलावा नए डिजाइन के हेडलैंप और टेललैंप, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर के साथ नए अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं.
Photo: Toyotabharat.com
Innova Hycross में नया 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है.
Photo: Toyotabharat.com
इसके अलावा नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के ज्यादा फीचर्स भी मिल सकते हैं.
Photo: Toyotabharat.com
मौजूदा मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन, वायरलेस चार्जिंग और JBL का साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Toyotabharat.com
इसके अलावा कंपनी इनोवा हाईक्रॉस के डैशबोर्ड लेआउट में भी बदलाव कर सकती है और इसके साथ नया इंटीरियर थीम दिया जा सकता है.
Photo: Toyotabharat.com
नई Innova Hycross के पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें 2.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलेगा.
Photo: Toyotabharat.com
मौजूदा इनोवा हाईक्रॉस 7-सीटर और 8 सीटर दोनों सीटिंग लेआउट में आती है. नए मॉडल में भी ऐसे ही सीटिंग लेआउट की उम्मीद है.
Photo: Toyotabharat.com
इसका पेट्रोल वेरिएंट आमतौर पर 16 किमी/लीटर और हाइब्रिड वेरिएंट 23 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है.
Photo: Toyotabharat.com
हालांकि, टोयोटा ने अभी इस कार के लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे इस साल के अंत तक बाजार में उतार दे.
Photo: Toyotabharat.com
अपडेट के साथ Innova Hycross की कीमत में बढ़ोतरी भी हो सकती है. फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 18.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: Toyotabharat.com