SUV डिजाइन... स्मार्ट फीचर्स! ALTO को टक्कर देने आ रही ये छोटी कार

17 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

आ रही है छोटी कार

भारतीय कार बाजार में एंट्री लेवल सेगमेंट में फिर से हलचल बढ़ने वाली है. ऑल्टो का क्लोज कम्पटीटर बिल्कुल नए अंदाज में एंट्री करने जा रहा है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Renault Kwid

फ्रांस की कार कंपनी Renault अपनी छोटी और किफायती कार Kwid को नए रूप में लाने की तैयारी कर रही है.

Video: Insta/@renaultindia

2015 में हुई थी लॉन्च

साल 2015 में लॉन्च हुई क्विड ने कंपनी को भारत में अच्छी पहचान दिलाई थी. लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी बिक्री धीमी पड़ गई है.

Photo: renault.co.in

आ रहा है फेसलिफ्ट मॉडल

ऐसे में कंपनी अब इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है. हाल ही में इसको टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. तो आइये जानें नई क्विड में क्या कुछ बदलेगा.

Photo: renault.co.in

डिजाइन में बदलाव

नई Renault Kwid के लुक में कई बदलाव किए जा सकते हैं. स्पाई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हेडलाइट और डीआरएल में बदलाव होगा. 

Photo: renault.co.in/

मिलेगा नया लोगो

कंपनी का नया लोगो भी इसमें देखने को मिल सकता है. पीछे की तरफ नए एलईडी टेल लैंप और बदला हुआ बंपर दिया जा सकता है.

Video: Insta/@renaultindia

शार्क फिन एंटीना

बताया जा रहा है कि इस बार शार्क फिन एंटीना पीछे की तरफ लगाया जाएगा, जो पहले आगे की तरफ होता था.

Photo: renault.co.in

इलेक्ट्रिक मॉडल पर भी काम

कंपनी क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. 

Photo: renault.com

डिजाइन पर रहस्य

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भारत में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल का डिजाइन अलग होगा या दोनों एक जैसे दिखेंगे. 

Photo: renault.com

SUV जैसे लुक के चलते मशहूर

Renault Kwid को भारत में छोटे एसयूवी जैसे लुक की वजह से पसंद की जाती है. शुरुआत में इसमें बड़ी डस्टर से कुछ फीचर्स भी लिए गए थे.

Video: renault.co.in

इंजन वही रहेगा

इंजन की बात करें तो नई क्विड में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन ही मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 68 एचपी की पावर और 92.5 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: renault.co.in

ट्रांसमिशन

इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. माना जा रहा है कि इंजन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन माइलेज बेहतर हो सकता है.

Video: Insta/@renaultindia

कैसा होगा केबिन

इसके अलावा कंपनी इसके केबिन में कुछ नए और एडवांस फीचर्स को शामिल कर सकती है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है.

Photo: renault.co.in

मिलेंगे ये फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रेंन सेंसिंग वाइपर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे.

Photo: renault.co.in

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन ये कार मौजूदा मॉडल (4.30 लाख रुपये) से थोड़ी महंगी हो सकती है.

Photo: renault.co.in

कब लॉन्च होगी

फिलहाल Renault का फोकस अपनी आने वाली नई Duster पर है. जिसे मार्च में लॉन्च किया जाएगा और डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी. 

Photo: renault.co.in

Read Next