Nexon का बिगड़ेगा खेल! तगड़े मेकओवर के साथ आ रही टर्बो Brezza

18 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

मारुति की बड़ी तैयारी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है.

Photo: globalsuzuki.com

आ रही हैं नई कारें

एक तरफ मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara दस्तक देने वाली है. दूसरी ओर कंपनी Brezza को बड़े बदलाव के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है.

Photo: ITG

आ रही हैं नई कारें

Maruti Brezza सालों से लोगों की पसंद बनी हुई है. खासकर फैमिली एसयूवी के तौर पर इसे खूब पसंद किया जाता है.

Photo: Marutisuzuki.com

नई ब्रेजा की टेस्टिंग

अब 2026 वाला नया मॉडल सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए दिखा है. इस बार कंपनी पूरी तरह नई गाड़ी नहीं ला रही, बल्कि जो चीजें अच्छी हैं उन्हें और बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है.

Photo: Marutisuzuki.com

क्या होगा बदलाव

आगे से लुक लगभग पहले जैसा है, लेकिन हेडलाइट थोड़ी बदली हुई लग रही है. नई LED DRL पहले से ज्यादा शार्प दिख रही है.

Photo: Marutisuzuki.com

कार पार्क करना होगा आसान

सबसे काम की बात यह है कि अब फ्रंट बंपर में पार्किंग सेंसर भी मिल सकते हैं. मौजूदा मॉडल में यह नहीं है, इसलिए शहर में कार पार्क करना और आसान होगा.

Photo: Marutisuzuki.com

साइड प्रोफाइल में बदलाव

साइड से देखने पर नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिखाई देते हैं. ऐसा भी लग रहा है कि साइड की प्लास्टिक क्लैडिंग थोड़ी पतली हो सकती है.

Photo: Marutisuzuki.com

शानदार होगा केबिन

सबसे बड़ा बदलाव अंदर देखने को मिल सकता है. अभी जो 9 इंच की स्क्रीन मिलती है, उसकी जगह अब 10.1 इंच की बड़ी टचस्क्रीन आ सकती है.

Photo: Marutisuzuki.com

मिलेंगे ये फीचर्स

इसके अलावा अपहोल्स्ट्री की क्वालिटी पहले से बेहतर हो सकती है. नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट और बेहतर साउंड सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है.

Photo: Marutisuzuki.com

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और नेविगेशन जैसे फीचर पहले की तरह मिलते रह सकते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

नया टर्बो इंजन

टेस्टिंग के दौरान एक गाड़ी में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी देखा गया है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Fronx में मिलता है ये इंजन

बता दें कि, ये वही इंजन है जो आपको मारुति फ्रांक्स में मिलता है. इस समय ब्रेजा अपने सेगमेंट की इकलौती कार है जिसमें टर्बो इंजन नहीं मिलता है.

Photo: Marutisuzuki.com

इस इंजन का भी ऑप्शन

इसके अलावा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा. पेट्रोल मोड में ये इंजन 101 एचपी की पावर और CNG मोड में 86 एचपी की पावर देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

CNG वालों के लिए अच्छी खबर

नई ब्रेजा में अंडर बॉडी CNG टैंक दिया जाएगा, जैसा टाटा की कारों में मिलता है. इससे बूट स्पेस (डिग्गी) से कोई समझौता नहीं करना होगा.

Photo: Marutisuzuki.com

क्या होगी कीमत

नए अपडेट के बाद नई Maruti Brezza की कीमत मौजूदा मॉडल (8.26 लाख रुपये) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next