Fortuner को असली टक्कर! कल लॉन्च होगी धांसू Majestor

11 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Fortuner का जलवा

SUV सेग्मेंट में जो कद टोयोटा फॉर्च्यूनर का है, वो बाकियों से काफी उपर है. सही मायनों में आज तक इस एसयूवी को सीधी टक्कर नहीं मिली है.

Photo; Toyotabharat.com

MG की नई कोशिश

सेग्मेंट में कई मॉडलों की आमद हुई, लेकिन Fortuner को कोई भी अपनी जगह से डिगा नहीं सका है. लेकिन एमजी मोटर्स ने एक बार फिर बड़ी कोशिश की है.

Photo; Toyotabharat.com

आ रही है MG Majestor

MG Motor की मोस्ट अवेटेड फुल साइज एसयूवी MG Majestor आखिरकार कल भारतीय बाजार में बिक्री के लिए पेश की जाएगी.

Video: ITG

टीजर में दिखा SUV का दम

कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कई टीजर जारी किए हैं, जिनमें इसकी बोल्ड डिजाइन, जबरदस्त ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और बड़ा केबिन साफ नजर आता है.

Video: ITG

कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल

MG Majestor कंपनी की नई फ्लैगशिप ICE यानी डीजल इंजन वाली SUV होगी. यह MG की लाइन-अप में Gloster से ऊपर पोजिशन करेगी.

Video: ITG

सेगमेंट में सबसे लंबी SUV

MG Majestor को D+ सेगमेंट में उतारा जा रहा है और यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी SUV होगी. इसकी कीमत करीब 45-50 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. 

Photo: Screengrab

Fortuner से मुकाबला

भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होगा, जो इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली और सबसे लोकप्रिय SUV मानी जाती है.

Photo: Screengrab

लुक और डिज़ाइन

MG Majestor का लुक और डिज़ाइन काफी बोल्ड है. इसके फ्रंट में बड़े ग्रिल, LED लाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है.

Video: ITG

इंजन

MG Majestor में वही 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो Gloster में दिया जाता है. यह इंजन 216 बीएचपी की पावर और 479 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Screengrab

8-स्पीड गियरबॉक्स

इसमें 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा. SUV में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ तीन ऑफ-रोड मोड मिलेंगे, जिनमें रॉक, सैंड और स्नो मोड शामिल हैं.

Photo: Screengrab

फीचर्स में पूरी लग्जरी

MG Majestor में फीचर्स की लंबी लिस्ट दी जाएगी. इसमें 12.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. 

Photo: Screengrab

मिलेंगे ये फीचर्स

SUV में पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स होंगे.

Photo: Screengrab

ADAS

इसके अलावा 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट, लेवल 2 ADAS, पावर फ्रंट सीट्स के साथ हीटिंग और मसाज फंक्शन भी दिया जाएगा.

Photo: Screengrab

SUV की साइज

MG Majestor का साइज इसे सेगमेंट में खास बनाता है. इसकी लंबाई 5406 मिमी, चौड़ाई 2016 मिमी और ऊंचाई 1876 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2950 एमएम का है. 

Photo: Screengrab

शानदार रोड प्रेजेंस

Gloster के मुकाबले यह एसयूवी 61 मिमी लंबी और 90 मिमी ज्यादा चौड़ी है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह और रोड प्रेजेंस दोनों मिलते हैं.

Photo: Screengrab

Read Next