इस दिन आएगी मर्सिडीज की सबसे सस्ती EV, प्राइस करेगा सरप्राइज
1 April 2026
By; Aaj Tak Auto
मर्सिडीज की सस्ती EV
मर्सिडीज बेंज भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार CLA Electric सेडान को लॉन्च करने जा रही है.
Photo: Mercedes-benz.co.in
इस दिन होगी लॉन्च
मर्सिडीज ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग बीते 10 मार्च से शुरू कर दी थी. अब 24 अप्रैल 2026 को इसे लॉन्च किया जाएगा.
Photo: ITG
कैसा है डिज़ाइन
नई CLA Electric का डिजाइन देखते ही पता चलता है कि कंपनी ने इसमें अपनी पहचान यानी थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो को जमकर इस्तेमाल किया है.
Photo: ITG
स्टार शेप का लाइटिंग पैटर्न
हेडलाइट्स के अंदर स्टार शेप का लाइटिंग पैटर्न दिया गया है. पीछे की टेललाइट्स में भी यही थीम देखने को मिलती है.
Photo: ITG
142 छोटे-छोटे बैकलिट स्टार
फ्रंट में सील्ड ग्रिल दी गई है, जिसमें कुल 142 छोटे-छोटे बैकलिट स्टार लगाए गए हैं. रात के समय यह ग्रिल काफी प्रीमियम और अलग लुक देती है.
Photo: Mercedes-benz.co.in
18 इंच के अलॉय व्हील
इस कार में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाते हैं.
Photo: ITG
पैनोरमिक ग्लास रूफ
इस सेडान में बड़ा पैनोरमिक ग्लास रूफ दिया गया है, जिस पर खास हीट-प्रोटेक्टिव कोटिंग की गई है. यह फीचर भारतीय मौसम में उपयोगी साबित होगा.
Photo: ITG
बेहतर बूट स्पेस
इसका व्हीलबेस 2,790 मिमी का है, जिससे केबिन में अच्छा स्पेस मिलता है. बूट स्पेस 405 लीटर का है, जिसमें रोजमर्रा का सामान आसानी से रखा जा सकता है.
Photo: ITG
101 लीटर का फ्रंक
इसके अलावा आगे की तरफ 101 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है, जो चार्जिंग केबल या छोटे बैग रखने के काम आता है.
Photo: ITG
कैसा है केबिन
इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14 इंच का बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है. यह टचस्क्रीन मर्सिडीज के नए MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
Photo: ITG
साइड डिस्प्ले
पैसेंजर साइड पर डिस्प्ले की जगह एक खास ग्लास पैनल दिया गया है. इस पैनल में LED बैकलिट स्टार लोगो लगे हैं.
Photo: ITG
ड्राइविंग रेंज
इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 792 किलोमीटर तक की रेंज देगी.
Photo: ITG
6.7 सेकेंड में रफ्तार
इसका मोटर 272hp की पावर देता है. ये कार सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.
Photo: ITG
20 मिनट में चार्ज
मर्सिडीज का दावा है कि इसकी बैटरी सिर्फ 20 मिनट की फास्ट चार्जिंग से तकरीबन इतना चार्ज हो जाती है, जिससे 400 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.