₹2.5 रनिंग कॉस्ट! 36KM माइलेज वाली CNG ऑटोमैटिक कारें

28 September 2026

By: Ashwin Satyadev

CNG के साथ AMT

सोचिए, पेट्रोल के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट वाली CNG कार हो और साथ में बार-बार क्लच दबाने की झंझट भी न हो. अब यह कॉम्बिनेशन और आसान हो गया है. 

Photo: Freepik

मारुति की 3 कारें

मारुति ने अपनी तीन लोकप्रिय कारों Swift, Dzire और Baleno को CNG के साथ AMT गियरबॉक्स में पेश कर दिया है.

Photo: Nexaexperience.com

तीनों में CNG के साथ AMT

इन तीनों कारों के आने के बाद ग्राहकों को CNG और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का विकल्प एक साथ मिलेगा.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

Swift CNG AMT की शुरुआती कीमत 7.92 लाख रुपये है. वहीं Dzire CNG AMT  8.53 लाख रुपये में और Baleno CNG AMT 8.32 लाख रुपये में आ रही है.

Photo: Nexaexperience.com

Tata ने की थी शुरुआत

मारुति भारत में CNG के साथ AMT तकनीक देने वाली दूसरी कंपनी बन गई है. इससे पहले टाटा अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स में ये ऑप्शन देती रही है.

Photo: Cars.tatamotors.com

इंजन, परफॉर्मेंस

इन तीनों कारों में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया गया है. CNG मोड में यह इंजन 70bhp की पावर और 102Nm का टॉर्क पैदा करता है.

Photo: Marutisuzuki.com

ट्रांसमिशन

इंजन को 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. जो फ्रंट व्हील का पावर देता है. खास बात यह है कि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के बावजूद इन कारों की माइलेज काफी ज्यादा है. 

Photo: Marutisuzuki.com

माइलेज

Swift CNG AMT 35.34 किमी/किग्रा की क्लेम्ड माइलेज देती है. वहीं Dzire की क्लेम्ड माइलेज 36.47 किमी/किग्रा है, जबकि Baleno 34.47Km का माइलेज देती है.

Photo: ITG

2.5 रुपये रनिंग कॉस्ट

दिल्ली में CNG प्राइस तकरीबन 87 रुपये प्रतिकिग्रा है. इस हिसाब से Dzire की रनिंग कॉस्ट तकरीबन 2.5 रुपये प्रतिकिमी आएगी.

Photo: ITG

किस वेरिएंट में CNG AMT

स्विफ्ट को VXi, VXi(O) और ZXi वेरिएंट में पेश किया गया है. डिजायर का विकल्प VXi और ZXi ट्रिम में मिलेगा. वहीं Baleno डेल्टा और जेटा में उपलब्ध है.

Photo: ITG

कम होगा बूट स्पेस

कंपनी ने Swift और Dzire में सिंगल-सिलेंडर CNG सेटअप बरकरार रखा है. दोनों कारों में 55-लीटर वॉटर-इक्विवेलेंट CNG टैंक बूट के अंदर लगाया गया है. 

Photo: ITG

Baleno का बूट

Baleno में भी CNG टैंक और स्पेयर व्हील को लगेज कंपार्टमेंट के अंदर रखा गया है. इसमें 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

Photo: ITG

Read Next