देसी EV के फैन हुए विदेशी! दूसरे देशों में भेजी गईं 50,000 कारें

29 October 2026

By: Aaj Tak Auto

EV की चर्चा

देश में जब भी इलेक्ट्रिक कारों की बात होती है तो सबसे ज्यादा चर्चा टाटा, महिंद्रा और एमजी की होती है. डोमेस्टिक सेल के मामले में ये ब्रांड सबसे आगे हैं.

Photo: Tata Cars

मारुति बनी नंबर 1

लेकिन जब बात एक्सपोर्ट की आती है, तो ये ब्रांड मारुति सुजुकी से काफी पीछे नज़र आते हैं. मारुति देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपोर्टर ब्रांड बन गई है. 

Photo: Nexaexperience.com

50,000 कारें एक्सपोर्ट

कंपनी ने अगस्त 2025 में इलेक्ट्रिक कारों का निर्यात शुरू किया था और अब तक 50,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन विदेश भेज चुकी है.

Video: ITG

50 देशों में भेजी गई SUV

मारुति के पोर्टफोलियो में केवल एक ही इलेक्ट्रिक कार है Maruti e Vitara और इसे दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है.

Photo: ITG

90% मारुति का कब्जा

खास बात यह है कि अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान भारत से निर्यात की गई इलेक्ट्रिक पैसेंजर कारों में Maruti Suzuki की हिस्सेदारी करीब 93 फीसदी रही है.

Photo: ITG

गुजरात में बन रही कार

Maruti Suzuki ने अपनी पहली ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक कार e Vitara का निर्यात गुजरात के हंसलपुर प्लांट से शुरू किया था.

Photo: ITG

इन देशों में जा रही कार

यहां बनी इलेक्ट्रिक SUV को ब्रिटेन, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्विट्जरलैंड समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा रहा है.

Photo: ITG

अहम है हंसलपुर प्लांट

कंपनी के मुताबिक, हंसलपुर प्लांट Suzuki की पहली ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक कार का एकमात्र मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है.

Photo: ITG

सालाना 10 लाख वाहन

कंपनी ने इस प्लांट में 25,288.7 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस प्लांट की उत्पादन क्षमता अब बढ़कर 10 लाख यूनिट हो गई है.

Photo: ITG

120 देशों में एक्सपोर्ट

मारुति केवल EV ही एक्सपोर्ट नहीं करती है. कंपनी पेट्रोल और अन्य तरह के पावरट्रेन वाले वाहनों समेत अपने 16 मॉडल करीब 120 देशों में भेजती है. 

Photo: Maruti Suzuki

एक्सपोर्ट में 50% कब्जा

कंपनी के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान भारत से एक्सपोर्ट हुई कुल पैसेंजर कारों में उसकी हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा रही.

Photo: Maruti Suzuki

Read Next